Jharkhand

*भुरकुंडा पंचायत सचिवालय स्थित पासवान कल्याण युवा समिति द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,दर्जनों बच्चो ने लिया भाग*

Share
Share
Khabar365news

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को थाना प्रभारी अमित कुमार ने सम्मानित किया

रामगढ़ जिला के भुरकुंडा पंचायत भवन में आज रविवार को पासवान कल्याण समिति द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे पतरातू प्रखंड भुरकुंडा कोयलांचल के दर्जनों बच्चो ने भाग लिया और छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपनी कल्पनाओं को उकेरा।कार्यक्रम की अध्यक्षता पासवान कल्याण युवा समिति के अध्यक्ष शशि पासवान एवं संचलन समिति के संरक्षक बिजेंद्र कुमार ने किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भुरकुंडा ओपी प्रभारी अमित कुमार एवं विशिष्ट अतिथि भुरकुंडा पंचायत मुखिया अजय पासवान। एसआई मयंक प्रसाद, यूनियन लीडर पप्पू सिंह शामिल हुए जिनके द्वारा प्रतिभागी को सम्मानित किया गया।

वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा हर बच्चे के अंदर टैलेंट प्रतिभा छूपी होती है जिसे उत्साहपूर्वक जूनून के साथ निखारने की जरूरत होती है जिसे आज यहां उपस्थित बच्चों ने कर दिखाया है। आजके निर्णायक मंडल में अधिवक्ता रॉकी अग्रवाल, शिक्षिका शांति मरांडी, अनामिका गोस्वामी शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर समिति के लोगो ने अतिथियों को अंग वस्त्र एवं बूके देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पतरातु प्रखंड के कई स्कूल के 80 बच्चो ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम सरुश्री कुमारी पिता रोशन पासवान ने किया। आपको बताते चलें कि नर्सरी कक्षा 1 तक में प्रथम यूकेजी की सरुश्री कुमारी, दूतीय यूकेजी के श्रेयांश प्रकाश, तृतीय एक के आर्यन सिंह वही वर्ग 2 से कक्षा 6 तक के बच्चो में प्रथम संचिता कुमार, द्वितीय साक्षी गोस्वामी और तृतीय रिया कुमारी को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्म को सफल बनाने में पासवान कल्याण युवा समिति के सचिव रोशन पासवान, पासवान कल्याण समिति के संरक्षक खजांची राम, बीरेंद्र पासवान, संतोष पासवान, सुरेंद्र पासवान, अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, सचिव इंद्रदेव पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष प्रभु पासवान, पप्पू सिंह, देवेंद्र कुमार, आशीष पासवान, सुंदर पासवान सहित कई लोग शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

लापता विधानसभा कर्मी का धुर्वा डैम में मिला शव,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के धुर्वा डैम से एक लापता विधानसभा कर्मी का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साहिबगंज में बदहाल सड़क की तस्वीर,

Khabar365newsसाहिबगंज। जिले के आदिम पहाड़िया बहुल गांव में सड़क सुविधा नहीं होने...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में भीषण बाइक हादसा, 26 वर्षीय युवक की मौत

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 26 वर्षीय युवक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चोरी-छिनतई गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में चोरी और छिनतई की घटनाओं का खुलासा करते हुए...