Uncategorized

मार्खम कॉलेज के एनएसएस का विशेष शिविर सिरसी गांव में तीसरे दिन भी जारी

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग । मार्खम कॉलेज के एनएसएस इकाई एक के तत्वावधान में सिरसी गांव में चलाए जा रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने गांव में टीबी मुक्त भारत में निक्षय मित्र के लिए सर्वे किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामवासियों से असाध्य रोग की जानकारी प्राप्त कर ग्रामीणों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात बताई। स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों से कहा कि गंदगी से ही कुपोषण होती है ,इसलिए स्वच्छता पर हमेशा ध्यान दें। शारीरिक स्वच्छता से मानसिक स्वास्थ्य बनी रहती है। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने गांव में जहां-तहां बिखरे प्लास्टिक को एकत्रित कर उसका निराकरण किया। ग्रामवासियों से स्वयंसेवकों ने कहा कि हमें प्लास्टिक मुक्त भारत के सपनों को साकार करना है, इसके लिए हम सभी प्लास्टिक के थैले आदि का उपयोग नहीं करें। कॉलेज के प्रोग्राम ऑफिसर भोला नाथ सिंह ने ग्रामवासियों से स्वयंसेवकों के चला जा रहे हैं विभिन्न जागरूकता जैसे कार्यक्रमों में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर स्वयंसेवकों में मुख्य रूप से प्रगति प्रेरणा ,शिवा कुमार, शिव शंकर ,अमन भारद्वाज, अंकीत कुमार पांडेय, अमन राज, सुजाता कुमारी, सत्यम कुमार, भारती कुमारी, आनंद कुमार, रितिक कुमार, ऋषभ कुमार, आलोक कुमार दुबे समेत स्वयंसेवकगण उपस्थित थे।
तालाब की सफाई कर प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने सिरसी गांव स्थित तालाब के चारों तरफ अनचाहे झाड़ी, जहरीले पौधे एवं झाड़ियों की सफाई की। इसके साथ ही तलाव में बिखरे प्लास्टिक एवं गंदगी की सफाई की। इसके पूर्व स्वयंसेवकों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ के माध्यम से ग्रामवासियों को बेटी को पढ़ाने के साथ-साथ समान अधिकार देने की बात कही। ग्रामवासियो को बताया गया कि सरकार ने बालिकाओं के लिए शादी की उम्र सीमा 18 से बढ़ाकर 21 कर दी है इससे बालिकाओं को और लिखकर अपने पैरों पर खड़ा होने का शुभ अवसर प्राप्त होगा दूसरा हास्य नुक्कड़ प्रस्तुत किया गया। सभी नुक्कड़ को देखकर ग्रामवासियो ने काफी सराहना की। स्वयंसेवकों के किए जा रहे कार्यों की महिला समेत पुरूष ग्रामवासियो ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर प्रोग्राम ऑफिसर भोला नाथ सिंह ने ग्राम वासियों से कहा कि 21 से 27 दिसंबर तक मारखम कॉलेज की ओर से इससे सी ग्राम में एनएसएस का विशेष शिविर का आयोजन किया गया है इसमें सम सेवकों को ग्राम वासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है उन्होंने कहा कि सोम सोम ओके जागता कार्यक्रम से निश्चित ही ग्रामवासी जागरूक होंगे इसका असर भी देखने को मिल रहा है इस अवसर पर स्वयंसेवकों में मुख्य रूप से सन्नी कुमार, संगीता कुमारी, प्रगति प्रेरणा,प्रीति कुमारी, काजल कुमारी, फूलम कुमारी, सविता कुमारी, लालकिशोर महतो, दानिस कुमार महथा, उदेश्वर कुमार, रंजय प्रसाद, अविनाश कुमार पांडेय, विष्णु ठाकुर, ईश्वर दयाल कुमार, सुशील कुमार मोदी, आनंद कुमार, कृष्णा कुमार साव, समेत स्वयंसेवकगण उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...