Uncategorized

झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने किया निरिक्षण

Share
Share
Khabar365news

झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव अपने तीन सदस्य कमिटी सदस्य रूचि कुजुर और सुनील कु वर्मा के साथ हज़ारीबाग में जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारावास, झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय सिरसी कटकमदाग का निरिक्षण किया। केंद्रीय कारावास में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल और सदस्य रूचि कुजुर, सी डब्लू सी सदस्य हज़ारीबाग कविता सिन्हा ने महिला वार्ड का निरिक्षण किया साथ में महिला कैदी के बच्चों के लिए अपने तरफ से फल, मिठाई और खिलौने उपलब्ध कराया। कमिटी ने जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर से स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए परिचर्चा किया।तत्पश्चात बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय सिरसी, कटकमदाग़ का निरिक्षण किया, कमिटी ने बताया की कुल 191 बच्चियों का एनरोलमेंट है बारहवीं के परीक्षा के बाद अभी 175 बच्चीयाँ उपस्थित थीं।रूचि कुजुर ने बताया की आवासीय विद्यालय तक के कच्चे पथ का पक्कीकरण, बच्चियों के लिए बेड, शिक्षण कार्य के लिए शिक्षक की पदस्थापन, नया ट्रांसफर, खेल टीचर, खेल सामग्री और जिस तरह की कमी है बच्चियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी इस सम्बन्ध में जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, महाप्रबंधक विधुत और अन्य सम्बंधित अधिकारी से बात कर झारखण्ड राज्य बालिका आवासीय विद्यालय में समस्यायों का त्वरित निवारण किया जायेगा। अध्यक्ष काजल यादव, सदस्य रूचि कुजुर और सुनील कु वर्मा ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण, डीसीपीओ संजय प्रसाद,नवीन कुमार, सी डब्लू सी सदस्य कविता सिन्हा, वार्डन नूतन सिन्हा,इत्यादि भी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...