BreakingCrimeJharkhandRanchi

आईएएस छवि रंजन सस्पेंड, अधिसूचना जारी

Share
Share
Khabar365news

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को जिले के क्षेत्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. अब IAS अधिकारी छवि रंजन को कथित भूमि घोटाले के मामले निलंबित कर दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में ईडी के सभी सवालों का छवि रंजन सही से जवाब नहीं दे पाए हैं.

शनिवार (06 मई) को आईएएस छवि रंजन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट के सामने पेस किया गया. इस दौरान ईडी की ओर से यह आग्रह किया गया कि छवि रंजन को दस दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाये. लेकिन कोर्ट में सिर्फ छह दिनों की ही रिमांड की मंजूरी दी है.

4 मई को पूछताछ के लिए बुलाया गया था:

24 अप्रैल को पहली बार जमीन घोटाले में समन जारी होने के बाद छवि रंजन ईडी ऑफिस में हाजिर हुए थे. बता दे कि ईडी द्वारा तीसरे समन जारी होने पर वे ईडी ऑफिस में उपस्थित हुए थे. इसके बाद छवि रंजन को 4 मई को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. करीब 10 घंटे तक ईडी ने उसे पूछताछ की थी. इसके बाद रात करीब 10 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

4 मई की रात को किया गया था गिरफ्तार:

इसके बाद उनकी मेडिकल जांच की गयी थी, जिसमें उनका स्वास्थ्य सामान्य पाया गया था. मेडिकल जांच के बाद उन्हें एक दिन के लिए जेल भेज दिया गया था. इस दौरान ईडी ने कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी. अगले दिन विशेष कोर्ट ने ईडी को 6 दिनों की रिमांड दी. ईडी के अधिकारी 7 मई से छवि रंजन से पूछताछ शुरू करेंगे. 12 मई को पूछताछ के बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश करेंगे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...