Jharkhand

शहर के कई इलाकों में आज रात रहेगी बिजली गुल

Share
Share
Khabar365news

शहर के शिवपुरी, लोहसिंघना, न्यू एरिया, रामनगर, शिवदयाल नगर, कुम्हार टोली, कदमा एवं विष्णुपुरी इलाके में सोमवार को रात 11 बजे से तीन बजे तक बिजली कटी रहेगी। इस दौरान लोहसिंघना फीडर से लोड कम करने अलग फीडर निकालने को लेकर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। अलग फीडर बनाने के लिए पोल गाड़े जाएंगे। साथ ही जर्जर तार, इन्सुलेटर आदि बदला जाएगा। यह जानकारी बिजली विभाग शहरी क्षेत्र के एसडीओ सुनील कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि लोहसिंघना फीडर पर अधिक लोड रहने के कारण बार-बार ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है। आये दिन लोगों को बिजली की आंख मिचौली और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए लोहसिंघना फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए लोड कम करने अलग फीडर का निर्माण किया जा रहा है। बिजली विभाग ने शहर में दिन में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए रात्रि में मेंटेनेंस कार्य करने का निर्णय लिया है। लोहसिंघना और सदर थाना पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि उक्त अवधि के पहले अपना आवश्यक कार्य पूरा कर लें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...