छत्तीसगढ़

बॉयज हॉस्टल में सुनाई दी भूत की आवाज़, भाग खड़े हुए स्टूडेंट्स

Share
Share
Khabar365news

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के महासमुंद के शासकीय मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में इन दिनों भूत की अफवाह फैली हुई है। कहा जा रहा है कि यहां रात के समय लड़की की हंसने की डरावनी आवाज आती है।हॉस्टल में जाकर देखने पर कोई दिखाई नहीं देता।पिछले दिनों सूचना के बाद पुलिस की टीम जांच करने पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में भी डरावनी और हंसने की आवाज आती रही। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, महासमुंद के सरकारी मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में भूत की अफवाह फैली हुई हैं। इस मेडिकल कालेज के हॉस्टल में 54 स्टूडेंट्स रहते हैं। अभी गर्मी की छुट्टी होने की वजह से ज्यादातर स्टूडेंट घर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस दिन हॉस्टल में आवाज सुनाई दी, उस दिन 5-6 स्टूडेंट्स ही थे। इन छात्रों ने ही आवाज आने की शिकायत की थी। अब वे छात्र भी घर जा चुके हैं। इस मामले का वीडियो वायरल होने का मामला प्रबंधन तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस तक शिकायत गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम रात में हॉस्टल पहुंची। टीम के सामने भी डरावनी आवाजें आती रहीं। लड़की के हंसने की आवाज भी आती रही। ये आवाज हॉस्टल के किचन और डाइनिंग हाल से आ रही थी। पुलिस वाले भी ये देखकर हैरान थे। पुलिसकर्मियों ने आवाज भी लगाई कि जो कोई भी हो बाहर आओ। पुलिस के पुकारने के बावजूद कोई सामने नहीं आया। हालांकि जिस जगह से आवाज आ रही थी, पुलिस वहां नहीं घुसी। कुछ देर बाद पुलिस वहां से वापस लौट गई। इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

इस मामले में महासमुंद मेडिकल कॉलेज के डीन यास्मीन खान का कहना है कि भूत प्रेत की आवाजें आने की बातों में कुछ भी सच्चाई नहीं है। मुझे जब इस बारे में पता चला तो मैंने महासमुंद पुलिस अधीक्षक से बात कर पूरी जानकारी दी। उसी दिन पुलिस ने किसी संदिग्ध को पकड़ा है। डीन ने कहा कि हॉस्टल प्रबंधन भूत प्रेत की बात का खंडन करता है. उन्होंने बताया कि गर्मी की छुट्टी होने के कारण स्टूडेंट घर गए हैं। किसी शरारती तत्व ने ब्लूटूथ स्पीकर से कनेक्ट करके ऐसा किया है। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ भी की है। इस मामले में कोई सच्चाई नहीं है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandछत्तीसगढ़झारखंडब्रेकिंग

झारखंड शराब घोटाले पर ED का शिकंजा, कई अफसर रडार पर

Khabar365news छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में भी शराब घोटाला केस में शिकंजा...

BreakingJharkhandछत्तीसगढ़झारखंडब्रेकिंग

राज्यपाल डेका ने छठ पर्व की दी शुभकामनाएं

Khabar365newsरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों...

BreakingJharkhandछत्तीसगढ़झारखंडब्रेकिंग

बायसन की मौत पर कार्रवाई: वन विभाग ने वनरक्षक को किया निलंबित

Khabar365newsबलौदाबाजार। बलौदाबाजार वनमण्डल क़े अर्जुनी परिक्षेत्र अंतर्गत वन्यप्राणी गौर (बायसन) की करेंट...

BreakingJharkhandछत्तीसगढ़झारखंडब्रेकिंग

अवैध सागौन लकड़ी ढोते पकड़ा गया ट्रैक्टर, चालक गिरफ्तार

Khabar365newsवनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार शनिवार को वन परिक्षेत्र देवपुर अंतर्गत...