Jharkhand

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषन शरण सिंह के विरोध में महिला कांग्रेस ने निकाला कैन्डल मार्च

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : देश के नामचीन पहलवान तथा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषन शरण सिंह के द्वारा देश की पहलवान बेटियां के साथ किये गए दुर्व्यवहार के विरोध में जिला महिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व संध्या नगवां स्थित कालोनी पर कैन्डल मार्च का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बेबी देवी ने किया ।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिलाएं सुरक्षित नही उन्होंने कहा कि देश के लिए पदक जीतने वाली महिला पहलवानों कई दिनों प्रोटेस्ट कर रही और केन्द्र सरकार के कानो मे जूं तक नही रेंग रहा है । जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि देश के नामचीन पहलवान और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषन शरण सिंह को नैतिकता के आधार पर अभी तक त्यागपत्र दे देना चाहिए ।
कैन्डल मार्च में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव पिंकी सिंह झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के महासचिव कविता सिंह, जिला कांग्रेस के ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, जावेद मल्लिक, कृष्णा किशोर प्रसाद, महिला कांग्रेस की सारो देवी, सुनिता देवी, आरती देवी, रिंकू देवी, द्रौपदी देवी, मंजू देवी, किरण देवी, जारो देवी, सुकरी देवी, शोभा देवी, निशा देवी, रेखा देवी, ममता देवी, चिता देवी, रीना देवी, ललिया देवी, शिला देवी, कौशल्या देवी, गंगिया देवी, सरिता देवी, गीता देवी, बबिता देवी, सुषमा देवी, शकून देवी, कंचन देवी, उर्मिला देवी, रूबी कुमारी, जुगली देवी, पूनम देवी, सविता देवी, सावित्री देवी, सुदामा देवी, गुड़िया देवी, विमला देवी, लीलावती देवी, चमेली देवी, कूंति देवी, हिरामन देवी, कुसुम देवी, चमेली देवी, आरती मोसेमात के अतिरिक्त कई कांग्रेसी महिला व पूरूष शामिल थे ।

               
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...