Home Bihar झाझा के वार्ड नंबर 18 से कल्पना देवी ने जनता का आशीर्वाद लेकर कराया नामांकन
BiharPolitical

झाझा के वार्ड नंबर 18 से कल्पना देवी ने जनता का आशीर्वाद लेकर कराया नामांकन

Share
Share

जमुई। झाझा के वार्ड नंबर 18 से कल्पना देवी ने आज नामांकन कराया और जनता से अपील की कि जनता के आशीर्वाद के बिना कोई आगे नहीं बढ़ सकता। आशा करती हूं कि आप लोग मेरा साथ देंगे और मुझे जिताने का हर संभव प्रयास करेंगे। वादा करती हूं कि मैं पूरी निष्ठा के साथ अपना वचन निभाऊंगी।

आपको बता दें कि पिछले नगर निकाय चुनाव में कल्पना देवी के पति वार्ड पार्षद थे। इस पद पर रहते हुए उन्होंने जनता के हित में काम किया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में भी मैंने बहुत से जरूरतमंदों की मदद की। मेरा हर संभव प्रयास यही रहता है कि मेरे अंतर्गत जो भी काम हो मैं निष्ठा पूर्वक उसका संपादन करूं। इस बार मेरी पत्नी कल्पना देवी ने नामांकन दाखिल किया है। मैं जनता से अपील करता हूं कि अगर कल्पना देवी जीतती है तो और भी जो अधूरा काम रह गया है उसे पूरा किया जाएगा।

बता दें कि बिहार में नगर निकाय चुनाव की घोषणा एक बार फिर से हो गई है। नगर निकाय चुनाव के लिए 9 जून 2023 को मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। जबकि 11 जून को मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होगी और चुनाव परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBiharBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के दोनों ओर बनेगी सड़क,

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के दोनों किनारों पर...

ActiveBiharBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बिहार में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 105 पदों पर भर्ती, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन

पटना: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खाद्य सुरक्षा...