Jharkhand

लोहरदगा : जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जनता के समस्याओं का किया जा रहा निदान,मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव

Share
Share
Khabar365news

Bureau report,Amar Goswami

लोहरदगा : विधायक लोहरदगा सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के द्वारा कुडू प्रखंड के अंचल मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में कुडू प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आम ग्रामीण जनता शामिल हुए। जहां मंत्री व राज्यसभा सांसद के समक्ष अपनी–अपनी समस्याओं को आवेदन के माध्यम से रखी । इस जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 150 आवेदन विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के समक्ष रखी गई । जमीन के मोटेशन कार्य,आवास योजना,पेयजल की समस्या,कृषि ,राशन कार्ड ,बिजली ,सड़क , विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन ,आदि समस्याओं को रखी गई।

जनता के समस्याओं का निष्पादन का प्रयास हो रहा,धीरज प्रसाद साहू

मौके पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव व सांसद धीरज साहू ने कहा कि जनता के समस्याओं का समाधान को लेकर ही जनसुनवाई कार्यक्रम किया जा रहा है। मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम प्रत्येक ब्लॉक में किया जा रहा है जिसमे आम ग्रामीण जनता आवेदन के माध्यम से अपनी अपनी समस्याओं को रख रहे हैं। अधिकतर आवेद्न जमीन से संबंधित, राशन कार्ड आवास योजना पेयजल समस्या इत्यादि के है।

कुडू प्रखंड के अंचल मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

समस्याओं का समाधान करना ही हमारी प्राथमिकता है। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त आवेदन एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, मंत्री पुत्र रोहित उरांव, जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी भगत, सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष हाजी सकील अहमद, प्रदेष प्रतिनिधि डॉ अजय सहदेव, नेसार अहमद,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख20सूत्री अध्यक्ष हाजी सदरू,

उप प्रमुख, प्रखंड अध्यक्ष तनवीर गौहर,फहद खान,विशाल डुंगडुंग,। प्रखंड अंचल अधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ,तारिक अनवर,दीपक महतो, परेज सिद्दीकी, इकबाल खान, सामुल अंसारी, अनीश अहमद, आज़ाद खान, संजर अहमद, आजाद खान,बबलू,वारिश अहमद, महावीर उरांव,रमेश उरांव ,संगीता उरांव, सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति समेत कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

स्कूलों में चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsगढ़वा। जिले के सरकारी स्कूलों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सहायक पुलिसकर्मियों को मिल सकता है एक्सटेंशन

Khabar365newsरांची। झारखंड के सहायक पुलिसकर्मियों के लिए राहत की खबर सामने आ...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में JPSC-JSSC CGL को लेकर बवाल,

Khabar365newsगिरिडीह। JPSC-JSSC CGL परीक्षा को लेकर गिरिडीह में छात्रों और JMM कार्यकर्ताओं...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

ब्रह्माकुमारी रोशनी ने डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल एवं इकोनॉमिक्स स्कूल के डायरेक्टर को राखी बांध नशामुक्ति का संकल्प भी कराया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अन्तर्राष्ट्रीय...