CrimeJharkhand

भुरकुंडा रीवर साईड दत्तो चारीटुंगरी दामोदर घाट पर धड़ल्ले से जारी है बालू का अवैध कारोबार। प्रशासन के नाक के नीचे रात और दिन में हो रही बालू की अवैध ढुलाई।

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र रीवर साईड सौंदा दत्तो चारीटुंगरी दामोदर घाट में शाम ढलते ही बालू का तस्करी धड़ल्ले से जारी हो जाता है हैरान की बात यह है कि बालू कारोबारियों का बढ़ता मनोबल चरम सीमा पर है शाम के बाद अब दिन में भी जारी है अवैध बालू का ढुलाई बालू स्टोक करने का खेल। बालू तस्कर द्वारा क्षेत्र में लोगों से वसूल रहे हैं मनमानी दाम अभी वर्तमान में प्रति ट्रेक्टर 2500 से 3000 रुपए बालू बेचें जा रहें हैं। बालू का बढ़ता दाम सातवें आसमान छुने के कारण लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों के बीच में चर्चा का विषय है कि जब सरकार द्वारा बालू उठाव पर रोक लगाई गई है तो फिर बिना घाट का नीलामी हुए क्षेत्र में क्यों अवैध बालू कारोबारियों द्वारा बालू उठाव कर मनमानी दाम वसूलें जा रहें हैं।

आपको बताते चलें कि झारखंड सरकार प्रशासन द्वारा बालू घाटों का अभी तक किसी प्रकार नीलामी नहीं हुई है। लेकिन बालू के अवैध कारोबारियों द्वारा रीवर साईड और सौंदा दत्तो चारीटुंगरी घाट से बालू की तस्करी धड़ल्ले से जारी है। भले ही क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के लिए बालू नही मिल रहा हो। लेकिन मनमानी पैसे देने वाले के घर और ठेकेदारों की साइट पर शाम ढलते ही बालू पहुंच जाता है।

वहीं पूछें जाने पर अंचलाधिकारी शिवशंकर पांडेय ने कहा जिला प्रशासन के निर्देश एवं गुप्त सूचना के आधार पर पतरातु स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा लेकिन इसके बाद भी अगर चोरी चुपके बालू उठाव किया जा रहा तो पकड़े जाने पर वैसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।पूरे मामले पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा लेकिन बालू के अवैध कारोबारियों पर पूर्ण रूप से नकेल कसने में प्रशासन विफल नज़र आ रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एस एस 10 + 2 हाई...