Uncategorized

हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के द्वारा संचालित नशा मुक्ति केन्द्र का उद्घाटन, बतौर मुख्य अतिथि सहायक समाहर्ता हुई शामिल

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट द्वारा नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कटकमसांडी जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी, राजद प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह समाजसेवी संजर मलिक, कांग्रेस के महासचिव असगरी अंजुम, मुखिया नूरजहां,समाजसेवी मुनेश ठाकुर,शफीक अंसारी उप मुखिया शबनम परवीन मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंच संचालन मो मुजफ्फर हुसैन ने किया l
सहायक समाहर्ता शताब्दी मजूमदार ने हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट से इस नेक काम के लिए उनको साधुवाद किया। उन्होंने कहा की इस प्रकार के कार्य के लिए प्रशासन आपका भरपूर सहयोग करेगा। उन्होंने उपायुक्त के आदेश से नगर भवन में इस तरह का एक बड़ा वर्कशॉप करने की बात कही ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें*, विशिष्ट अतिथि मंजू नंदनी ने कहा कि समाज में महिलाओं को आगे आना होगा और इस नशा के कारोबारियों को जड़ से खत्म करना होगा, इसमें आप सब की सहयोग की अपेक्षा है। राजद प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह समाजसेवी संजर मलिक समाज के सभी प्रबुद्ध लोगों जनप्रतिनिधियों एवं सेवानिवृत्त पदाधिकारियों से अपील कि इस नशा को और नशा के शिकार हो रहे युवाओं को बचाने के लिए आप सब आगे आए है, हम लोग भी सहयोग करेंगेl
कांग्रेस की महासचिव हजारीबाग जिला असगरी अंजुम ने इस बात पर विशेष बल दिया कि आप शर्म मत कीजिए अगर आपके परिवार में इस तरह के बच्चे आस-पड़ोस में हैं तो उसकी सूचना दीजिए और हालत को बिगड़ने से पहले उन्हें इन जगहों पर पहुंचाए जहां नशे की आदत को छुड़ाया जा सके। उन्होंने युवाओं से अपील की कि नशा मत कीजिए यह पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर देता हैl
इस आयोजन में लोहसिंघना थाना प्रभारी अरविंद कुमार,ओएसिस स्कूल के केमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष तनवीर आलम, हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आफताब आलम, उपाध्यक्ष अबू खैर कलीम,मो इमरान, मो नसीम, विनय कुमार यादव अफजल खान,मोहम्मद हारून, गौरव शर्मा चंदन महतो, आदित्य कुमार, सागर राणा,पूनम कुमारी,कोमल महतो,फरज़ाना खातून,नाजनीन प्रवीण,
मोहम्मद काजी व बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी।
हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने यह आश्वस्त किया कि जो लोग इस केंद्र में आएंगे हम उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाकर फिर से समाज को समर्पित करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...