Jharkhand

*झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ एवं अन्य संगठनों के संगठन प्रमुख का हड़ताल को मिल रहा है समर्थन*

Share
Share
Khabar365news

ग्रेड पे कम किए जाने पर एवं अपने विभिन्न मांगों को लेकर जन सेवक संघ रामगढ़ जिला लगातार 15 वे दिन हड़ताल में डटे रहें कृषि विभाग के दोषपूर्ण रवैया के कारण अन्य कर्मचारी संगठनों में भी इस हड़ताल का नैतिक समर्थन मिल रहा है इसी क्रम में झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन सचिव श्री सुनील कश्यप ने आकर सभी का उत्साहवर्धन किया उन्होंने आश्वस्त किया कि अगर जल्द ही सरकार अपने जल्दबाजी मे लिए गए निर्णय को नहीं बदलती है और साथियों का पे ग्रेड पूर्व के जैसा नहीं करती है तो विभाग के खिलाफ सभी संगठन कंधे से कंधा मिलाकर गलत नीति का विरोध करेंगे इसके पूर्व झारखंड राज जन सेवक संघ का ऑनलाइन बैठक सभी जिलों के धरना स्थल से आयोजित की गई इस बैठक में आगे हड़ताल को धारदार बनाने की रणनीति और और प्रत्येक दिन किए जाने वाले क्रियाकलापों पर चर्चा की गई विदित हो कि जनसेवक कृषि के साथ साथ सरकार के अन्यान्य विभागों के कार्य भी करते हैं, यहां तक कि कई पर्यवेक्षक का कार्य जनसेवकों के भरोसे चल रहा है। ऐसा कर्मी और पदाधिकारियों की कमी की स्थिति में भी सरकार का सम्मान बचाए रखने के लिए जनसेवकों के द्वारा सहज सहयोग के रूप में किया जाता रहा।ऐसा नहीं है कि जनसेवक को अतिरिक्त कार्य के लिए कोई अलग से मानदेय प्राप्त होता है, उल्टे सरकार की बहुत बड़ी राशि इस तरीके से बच जाती है।जनसेवक अपने 10 वर्ष की नियमित सेवा के उपरांत इस आस में था कि उन्हे इस एवज में उचित सम्मान मिलेगा, परंतु अपने ही कृषि विभाग के द्वारा छल पूर्वक ग्रेड पे कम कर जनसेवकों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया जिससे जनसेवक आक्रोशित है, आज धरना में लोकेश कुमार, अजीत कुमार गुप्ता, उमेश कुमार, जितेंद्र प्रसाद, ज्ञानी प्रताप भारती, त्रिलोकी नाथ महतो, बिमल कुमार बेदिया, विकास कुमार, विकास प्रसाद, विनीता सिंह, संजीव करमाली, आलोक मित्रा, छत्रधारी महतो, पंकज कुमार, परमानंद कुमार, रविन्द्र कुमार महतो आदि शामिल रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...