Uncategorized

26 मई को रिलीज़ होगी खोरठा फ़िल्म “ऐहे तो जीवन”

Share
Share
Khabar365news

गीताज्ञान फ़िल्मस के बैनर तले बनी खोरठा फ़िल्म ऐहे तो जीवन 26 मई 2023 को रिलीज़ हो रही है ।फ़िल्म के निर्माता ज्ञान चंद्र पांडेय और सह निर्माता गीता देवी है वहीं कहानी, गीत, सम्पादन, संवाद और निर्देशन कमलेश पाण्डेय ने किया है।
फ़िल्म के नायक के रूप में धनबाद के कमलेश पांडेय और नाईका के रूप में कलकत्ता की रूपांजलि रॉय नज़र आयेंगे, इसके साथ ही मुख्य किरदार में हजारीबाग़ के तापस चक्रवाती, मुकेश राम प्रजापति, आनंद साहा, विशाल बंसल, कलकत्ता के तपन मल्लिक, देवाशीष भद्र, धनबाद के बशिष्ठ प्रसाद सिन्हा , भीम लाल महतो, मानस पाल , आकाश सहाय, ऋषभ राज पाण्डेय, घनश्याम महतो, नरेश महतो, महानन्द महतो, नीरज गुप्ता ,दिशानी दत्ता, दिव्या सहाय, शैव्या सहाय, रवि पाण्डेय, राँची से दीपक लोहार, कोडरमा से सुधीर पांडेय, सुमन सोनकर, दीपक कुमार, रामगढ के विक्रांत गुप्ता, अमित राज, गढवा से दिव्य प्रकाश शुक्ल सहित झारखंड के 75 से भी अधिक कलाकार बेहतरीन अभिनय करते हुय नज़र आयेंगे।
यह फ़िल्म 26 मई को लक्ष्मी सिनेमा हॉल – हजारीबाग़, श्री प्लाजा (हरिणा) – बाघमारा, पूजा टाकीज – धनबाद , स्वास्तिक टाकिज – कतरास में रिलीज़ हो रही है।

फिल्म की कहानी 1970-80 दशक के आसपास धनबाद के तोपचाँची की सुरमयी पहाड़ियों के गोद मॆ बसे सुंदर गाँव भवानीपुर के ग्रामीणों के सुख-दुख, संस्कृति, सामाजिक ताने-बाने तथा संघर्षो पर आधारित विशुद्ध पारिवारिक फिल्म है । फ़िल्म के नायक, लेखक तथा निर्देशक कमलेश पाण्डेय ने कहा कि हजारीबाग सहित झारखंड के तमाम दर्शकों से फिल्म ” ऐहे तो जीवन ” की पूरी टीम यह विनती करती है की आप सपरिवार इस फिल्म को देखें और झारखंड के कलाकारों की हौसला अफजाई करें ।

रिपोर्ट इंटरटेनमेंट टीम

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...