Home Jharkhand *रामगढ़ मिनी वाटर एटीएम का उपायुक्त ने किया उद्घाटन*
Jharkhand

*रामगढ़ मिनी वाटर एटीएम का उपायुक्त ने किया उद्घाटन*

Share
Share

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: *नगर परिषद, रामगढ़ द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर, रामगढ़ में लगाए गए मिनी वाटर एटीएम का गुरुवार को उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने उद्घाटन किया। इस दौरान उपायुक्त ने मिनी वाटर एटीएम की विशेषताओं की जानकारी लेने के उपरांत वाटर एटीएम का सफल संचालन कर जिलेवासियों को इससे लाभान्वित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौरतलब हो कि व्यवहार न्यायालय परिसर में मिनी वाटर एटीएम लगाए जाने के उपरांत आम जनों को ₹3 में 500 मिलीलीटर, ₹5 में 1 लीटर तथा ₹7 में 2 लीटर की दर से पेयजल उपलब्ध होगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन, नगर प्रबंधक नगर परिषद, रामगढ़ श्री प्रीतम कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhand

झारखंड में 19 नवंबर से बदलेगा मौसम, चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

राॅंची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है।...

JharkhandPoliticalRanchi

रामसेवक सिंह बने झारखण्ड जदयू के प्रभारी

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह को...

JharkhandRanchi

वाहे गुरु कहिए सदा सुखी रहिए..

कृष्णा नगर कॉलोनी रातु रोड में मंगलवार की सुबह श्रद्धा, भक्ति और...