HealthJharkhandRanchi

सावधान ! जूस नहीं, ज़हर पी रहे हैं आप

Share
Share
Khabar365news

रांची। ठेलों पर मिलने वाले फलों के जूस को यदि आप पी रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि यहां जूस के नाम पर जहर पिलाया जा रहा है। राजधानी रांची में अनेक ठेले वाले फलों के जूस को मीठा करने के लिए सैकरीन मिला कर ग्राहकों को पिला रहे हैं।

आपको बता दें कि सैकरीन मिले जूस को लगातार पीने से आप न सिर्फ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से पीडि़त हो सकते हैं, बल्कि आपकी जान भी खतरे में पड़ सकती है। सैकरीन देखने में चीनी की तरह होता है। इसलिए ग्राहकों को पता नहीं चल पाता कि दुकानदार जूस को मीठा करने के लिए चीनी मिला रहे या सैकरीन। इस गोरखधंधे के बारे में खाद्य विभाग को भनक तक नहीं है। शायद यही वजह है कि रांची में ठेलों पर या सड़क किनारे फलों के जूस बेचने वाले दुकानदार बेखौफ नजर आ रहे है।

आखिर क्या है यह सैकरीन ?

चीनी की तरह दिखने वाला सैकरीन एंथ्रनिंग एसिड, नाइट्रस एसिड, सल्फर डाइऑक्साइड, क्लोरिन एंड अमोनिया जैसे रसायनों से मिलाकर तैयार किया जाता है। यह चीनी से सात सौ गुणा ज्यादा मीठा होता है। साथ ही कैलोरी फ्री होता है। इसलिए शुगर के मरीजों को इससे बने पदार्थ खाने की सलाह दी जाती है। यह कैमिकल शरीर के विभिन्न हिस्सों पर अपने अनुसार प्रभाव डालता है। रिसर्च रिपोर्ट की माने, तो सैकरीन घातक कैंसर देने के साथ किडनी पर भी बुरा असर कर सकता है।

क्या कहती है खाद सुरक्षा अधिनियम धारा 54

खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 54 के तहत खाद्य या पेय पदार्थ में मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। इसके तहत मिलावटखोरों पर मुकदमा व आर्थिक दंड लगाया जा सकता है। आर्थिक दंड के रूप में खाद्य निरीक्षक अधिकारी एक लाख रुपए तक का जुर्माना भी लगा सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...