Jharkhand

*22 – बड़कागांव विधानसभा चुनाव, 2014 से संबंधित समाहरणालय में रखे ईवीएम का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया निरीक्षण*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: 22 – बड़कागांव विधानसभा चुनाव, 2022 से सम्बंधित समाहरणालय के ब्लॉक ए के निचले तल्ले के स्ट्रांग रूम में रखें ईवीएम का विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने निरीक्षण किया।**इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विशाल कुमार के द्वारा सुश्री मिश्रा को जानकारी दी गई कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में वैसे ईवीएम जिनके निर्माण के उपरांत 15 वर्ष की अवधि पूरी हो गई है उनका निस्तारण किया जाना है। मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुश्री मिश्रा ने ईवीएम (कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट) का निरीक्षण करने के उपरांत वैसे ईवीएम जिनके निर्माण के उपरांत 15 वर्ष पूरे हो चुके हैं उनके निस्तारण हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।* *उक्त अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, एसएमपीओ श्री विक्रम सोनी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...