Home Uncategorized आईसेक्ट विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों को कराया गया दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण
Uncategorized

आईसेक्ट विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों को कराया गया दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

Share
Share

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों को छोटानागपुर की रानी नेतरहाट का शुक्रवार व शनिवार दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद के नेतृत्व में कराया गया। समन्वयक के तौर पर भूगोल विभाग की सह प्राध्यापिका डॉ पूनम चंद्रा, पंकज प्रज्ञा एवं डीन एडमिन डॉ एसआर रथ भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे। विद्यार्थियों को समुद्र तल से 3,622 फीट ऊंचे स्थान पर प्रकृति की गोद में बसे नेतरहाट में शैले हाउस, मैग्नोलिया सनसेट प्वाइंट, कोयल व्युज प्वाइंट, नेतरहाट आवासीय विद्यालय, नाशपाती बागान व विभिन्न बागों के साथ साथ अन्य स्थानों का भ्रमण कराया गया। आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के पढ़ाई का ही एक हिस्सा है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए कई अहम जानकारियों का ज़रिया बनता है। नेतरहाट का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा जिस प्रकार यहां प्राकृतिक खूबसूरती दिखती है, वाकई ऐसे वातावरण शिक्षा के मद्देनजर काफी अनुकूल होती है। विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग एचओडी डॉ सीताराम शर्मा ने विद्यार्थियों के ऐसे शैक्षणिक भ्रमण को अहम बताया। वहीं समन्वयक डॉ पूनम चंद्रा, पंकज प्रज्ञा व डॉ एसआर रथ ने बताया कि भूगोल विभाग के विद्यार्थियों को मिट्टी, जलवायु सहित ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से प्राप्त होता है, जो पाठ्यक्रम के साथ साथ जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों ने बताया कि भूगोल विभाग के एचओडी डॉ सीताराम शर्मा के मार्गदर्शन में कई भौगोलिक स्थलों का भ्रमण कराया गया लेकिन नेतरहाट का भ्रमण महत्वपूर्ण रहा। यहां ना केवल प्राकृतिक खूबसूरती का नजारा देखने को मिला बल्कि सनसेट और सनराइज के अद्भुत दृश्य के साथ साथ यहां की जलवायु को जानने और समझने का भी मौका मिला।

इन विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण
छोटानागपुर की रानी नेतरहाट का शैक्षणिक भ्रमण करने वालों में राजेंद्र कुमार, राजकिशोर महतो, प्रतिमा कुमारी, माधवी, शुभम सिंह, संजीव कुमार, पूनम कुमारी, भावना राज, सौरभ मेहता, पंकज कुमार, निशा दुबे, शिल्पा, पुष्पा, सुमित कुमार, उमा शंकर, राहुल कुमार, नीतु, आकृति कुमारी, ओमेगा, पवन कुमार महतो सहित अन्य विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

दीपोत्सव के रंग में रंगा आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज, रंगोली प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

भगवान श्रीराम और माता सीता की रंगोली को मिला पहला स्थान, नर्सों...

Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...