कटकमसांडी (हजारीबाग) क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं की सूद माफी योजना (ओटीएस) को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। मौके पर विद्युत विभाग के एसडीओ दुर्गा रानी केरकेट्टा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि आप सूद माफी योजना (ओटीएस) लाभ उठाएं और शीघ्र ही अपने बकाये बिजली बिल का भुगतान करें। उन्होने आगे बताया कि सूद माफी के अंतिम तिथि 30 जून 2023 है। योजना के खत्म होने पर उपभोक्ताओं को सूद सहित बिजली बिल का भुगतान करना होगा। उन्होने यह भी बताया कि घरेलु उपभोक्ता (भार 5 केवी तक) और कृषि उपभोक्ता योजना का लाभ ले सकते हैं। मालुम हो कि विभाग द्वारा सूद माफी योजना को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में अलग अलग निर्धारित तिथि को शिविर आयोजित की गई है।
Leave a comment