Jharkhand

पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का किया गया सफल ट्रायल रन

Share
Share
Khabar365news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जल्द करेंगे वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन : सांसद जयंत सिन्हा

हज़ारीबाग समेत पूरे झारखण्ड के लिए 12 जून 2023 का दिन ऐतिहासिक रहा। पटना से लेकर रांची तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। रांची-कोडरमा रेलखंड का निर्माण पूरा होने से यह संभव हो पाया है।

माननीय सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी ने इस विशाल सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस ट्रेन के शुरू होने से लाखों यात्रियों को अत्यंत सुविधा होने वाली है। पटना से रांची आने में जहाँ पहले 12 घंटे लगते थे, वो सफर अब सिर्फ 6 घंटों में पूरा कर लिया जायेगा।

श्री जयंत सिन्हा जी के प्रयासों को बहुत बड़ी सफलता मिली है। हज़ारीबाग से लम्बी दूरी की ट्रेनों की शुरुआत के लिए वे काफी समय से प्रयासरत थे। वे राँची-कोडरमा रेलखंड का लगातार निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी लेते रहते थे। साथ ही वे रेल मंत्री जी से समय-समय पर मुलाकात कर चर्चा भी करते रहे। वे अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाये रखते हुए उन्हें कार्य संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी देते रहते हैं। उनका प्रयास यात्रियों के लिए हर बेहतर सुविधा सुनिश्चित करवाना है।

श्री जयंत सिन्हा जी के नेतृत्व में हज़ारीबाग व बरकाकाना में वंदे भारत ट्रेन का स्वागत करने के लिए हज़ारों की संख्या में लोग पहुंचे। क्षेत्र से लम्बी दूरी की ट्रेनों की शुरुआत हो रही है, इससे क्षेत्रवासियों में अपार ख़ुशी व उत्साह है। जनता इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री जी व अपने लोकप्रिय सांसद को धन्यवाद दे रही है।

इस सुअवसर पर श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि हज़ारीबाग व रामगढ़ वासियों की दशकों की मांग आज पूरी हुई है। वंदे भारत न्यू इंडिया की न्यू ट्रेन है। हज़ारीबाग के लिए यह पल ऐतिहासिक और उमंग भरे हैं। यह जनता के वोट का कमाल है। लोगों ने मोदी जी और भाजपा को वोट दिया, तब जाकर रेलखंड का निर्माण सम्भव हो पाया। 200 किमी लम्बे इस रेलखंड का ₹3,800 करोड़ से निर्माण किया गया है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी बहुत जल्द ही इस वंदे भारत ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन करेंगे और यात्रियों के लिए इसका परिचालन शुरू हो जायेगा। क्षेत्र की जनता कह रही है “मोदी जी हैं तो मुमकिन है”।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि इस अत्याधुनिक ट्रेन का सफर कर यात्रियों को बहुत आनंद आएगा। यह ट्रेन खूबसूरत घाटियों से होकर गुज़रेगी। यह ट्रेन बहुत ही आरामदायक व सुविधाजनक है। उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी के निर्णायक और सशक्त नेतृत्व के कारण यह संभव हो पाया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...