Uncategorized

उपायुक्त के हाथों आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव किए गए सम्मानित

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। स्थानीय नगर भवन में गुरूवार को आयोजित निक्षय मित्र सम्मान समारोह में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, झारखंड सरकार की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र हजारीबाग उपायुक्त नैन्सी सहाय के हाथों देकर सम्मानित किया गया। दरअसल प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र बन टीबी मरीजों को गोद लिया जाता है, जिसमें हर माह पोषण किट उन टीबी मरीजों को 6 महीने तक मुहैया कराई जाती है। इसी के मद्देनजर हजारीबाग के कई अधिकारी, एनजीओ, शिक्षण संस्थान व व्यक्तिगत तौर पर लोग टीबी मरीजों को गोद लेकर टीबी मुक्त भारत के सपने साकार करने के प्रयास में लगे हैं। इसी कड़ी में अपने सामाजिक दायित्वों को ध्यान में रखते हुए आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से भी गोद लिए गए टीबी मरीजों को हर माह पोषण किट प्रदान किया जा रहा है, जिसके लिए गुरुवार को उपायुक्त ने कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र पाकर आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने खुशी जाहिर की और कहा कि सरकार की यह पहल सराहनीय है और इस पहल व निक्षय मित्रों के योगदान से टीबी मुक्त हजारीबाग के साथ साथ टीबी मुक्त भारत का सपना जल्द ही जरूर पूरा होगा। मौके पर सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ राजकिशोर, जिला टीबी कार्यक्रम समन्वयक टीपू सुल्तान समेत बड़ी संख्या में विभिन्न प्रखंडों से आए निक्षय मित्र व सहिया मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...