Jharkhand

*उपविकास आयुक्त की अधक्ष्यता में हुई नीति आयोग की समीक्षात्मक बैठक संम्पन*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: मंगलवार को नीति आयोग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में की गयी। नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिलों के लिए जारी किए जाने वाले डेल्टा रैंकिंग में रामगढ़ जिले के रैंक में काफी सुधार हुआ हैं। मई माह में रामगढ का डेल्टा रैंकिंग 24 रहा जिसको लेकर समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी विभाग के सम्बंधित अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही उन्होंने नीति आयोग के सभी सूचकांकों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विशेष कर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि विभाग के सूचकांकों में सुधार लाने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने बैठक के दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपस मे समन्वय कर ससमय आकांक्षी जिला कोषांग को जानकारियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान सिविल सर्जन, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, एलडीएम, एसएमपीओ रामगढ़ सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रिम्स–2 बनेगा 2800 बेड का सुपर हॉस्पिटल, झारखंड को मिलेगी बड़ी सौगात

Khabar365newsरांची। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में हिमांशु के शव के पोस्टमॉर्टम को लेकर विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर। जमशेदपुर में हिमांशु के शव के पोस्टमॉर्टम को लेकर विवाद खड़ा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

5 महीने से वेतन नहीं, NHM कर्मियों ने किया CS ऑफिस का घेराव

Khabar365newsरांची। पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज रांची सदर अस्पताल...

BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्याकांड में 4 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार,

Khabar365newsचर्चित सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...