Home Crime अवैध बालू तस्करी को लेकर टीवी चैनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा लगातार ख़बर प्रकाशित किए जाने बाद पतरातु पुलिस ने अवैध बालू लदे हाइवा को किया जब्त
CrimeJharkhand

अवैध बालू तस्करी को लेकर टीवी चैनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा लगातार ख़बर प्रकाशित किए जाने बाद पतरातु पुलिस ने अवैध बालू लदे हाइवा को किया जब्त

Share
Share

रामगढ़ जिले के पतरातू खैरा मांझी चौक स्थित पतरातु पुलिस गश्ती दल के पदाधिकारी सo अ o नि दिनेश तिवारी के द्वारा एक बालू लदा हाईवा को पकड़ा गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।आपको बताते चलें कि रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा अवैध बालू कारोबारियों पर नकेल कसने को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा जिसके बाद भी बालू के अवैध कारोबारियों का बढ़ता मनोबल चरम सीमा पर है। सूत्र से चोरी चुपके तो कहीं एक चलान से तीन ट्रीप करने का धंधा फल फूल रहा है। पतरातु क्षेत्र में बालू के नीलामी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ हलांकी बालू से संबंधित कई ट्रेक्टर संचालक ड्राइवर मजदूर का इससे रोजगार भी जुड़ा है लेकिन ज्ञात हो कि झारखंड सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा बालू उठाव पर रोक लगाई गई है इसलिए घाट से अवैध बालू उठाव करना मतलब सरकार के निर्देश का साफ उलंघन करने जैसा है। इसलिए लोगों के बीच यह भी चर्चा का विषय बना जब तक बालू घाट की निलामी नाहो तब तक अवैध कारोबारियों द्वारा बालू उठाव कर बालू ब्लैक के दाम पर मनमानी चार्ज वसूली करना सही नहीं। अवैध बालू उठाव को लेकर कल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा भुरकुंडा थाना क्षेत्र से खबर को प्रकाशित किया गया था जिसके बाद आज पतरातु पुलिस द्वारा एक बालू लदे हाइवा को पकड़ कर जब्त कर थाने लाया गया जहां जांच पड़ताल कर कारवाई की बात कही गई है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...