Ranchi

सब जोनल कमांडर अनूप जी उर्फ छोटू राम समेत सात नक्सली गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

रांची : टीएसपीसी नक्सलियों के विरूद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई। प्रतिबंधित नक्सली संगठन का सब जोनल कमांडर अनूप जी उर्फ छोटू राम समेत सात नक्सलियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने संगठन की तोड़ी कमर और आर्थिक रूप से इस गिरफ्तारी से टीएसपीसी को बड़ा झटका लगा। 7.62 एमएम का 15 जिंदा कारतूस, 01 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, दो देशी कट्टा, 9 एमएम का चार जिंदा कारतूस, 3.15 बोर का तीन गोली, लेवी का 98 हजार रुपया नकद, इस दौरान एक मोटरसाइकिल, महिंद्रा बोलेरो, टीएसपीसी संगठन का आठ नक्सली पर्चा व इलेक्ट्रिक उपकरण समेत कोयलांचल में संगठन के उगाही से संबंधित नक्सली साहित्य बरामद। एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर टंडवा एसडीपीओ शंभू सिंह के नेतृत्व में गठित पिपरवार व सिमरिया थाना पुलिस की संयुक्त एसआईटी को मिली बड़ी कामयाबी। एक सप्ताह पूर्व पिपरवार थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में कोल व्यवसाई व सीसीएल कर्मी असलम के घर फायरिंग मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नक्सलियों को दिया बड़ा झटका। लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोसमाही साइडिंग पर कोल व्यवसाई दिलशेर खान की हत्या व अन्य नक्सल मामलों में थी अनूप समेत अन्य नक्सलियों की पुलिस को लंबे समय से थी तलाश। एनके पिपरवार कोयलांचल में आये दिन छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाते हुए गिरफ्तार सब जोनल कमांडर व उसके दस्ते में शामिल अन्य नक्सलियों द्वारा फोन कर कोल कंपनियों, ट्रांसपोर्टरों और ठेकेदारों समेत व्यवसायियों से वसूली जा रही थी मोटी लेवी की रकम। इस दौरान एसपी राकेश रंजन ने एसआईटी में शामिल अधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत करने की कही बात। कोयलांचल में कार्यरत लोगों से नक्सलियों को लेवी नहीं देने की अपील की। गिरफ्तार सब जोनल कमांडर व अन्य नक्सली आधा दर्जन से अधिक नक्सल मामलों मे थे आरोपी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज झारखंड के 15 जिलों में आंधी–बारिश की चेतावनी,

Khabar365newsरांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

चक्रवाती तूफान को लेकर JBVNL अलर्ट, बिजली शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Khabar365newsरांची: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित असर को देखते हुए झारखंड में...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड की आशा वर्कर और सेविका-सहायिका का होगा स्वास्थ्य बीमा,

Khabar365newsरांची: झारखंड में आशा कार्यकर्ताओं (सहिया), आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के परिवारों...

BreakingRanchiब्रेकिंगरांची

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए अर्पित राज, परिवार का सीना गर्व से चौड़ा

Khabar365newsरांची।* राज्यपाल के हाथों अर्पित राज को सम्मानित किए जाने पर उनके...