Jharkhand

हजारीबाग महिला थाना का वर्ष 2022 का लेखा-जोखा एवं महिलाओं के प्रति जागरूकता

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग महिला थाना में वर्ष 2022 में कुल 402 घरेलू विवाद के मामले आए। जबकि 15 एफआईआर दर्ज किया गया। इनमें 12 दहेज प्रताड़ना के मामले दर्ज किए गए। एक पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और 2 डायन बिसाही का मामला दर्ज हुआ। प्रेम प्रसंग मामले में 15 शादियां भी करवाई। थाना में आए उक्त शिकायतों में 310 मामलों का थाना में ही निष्पादन करके घर बसाया। जबकि 92 मामलों पर कार्रवाई जारी है। बता दें कि हजारीबाग महिला थाना प्रभारी वर्षा रानी के नेतृत्व में महिलाओं के मामले में काफी सुधार देखने को आया है कोई भी मामला का निष्पादन प्रभारी द्वारा तुरंत किया जाता है चाहे वह किसी प्रकार का भी मामला हो महिलाओं के दुख से काफी वह चिंतित रहती हैं और उनका कहना है कि कोई भी महिलाएं के साथ प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कई मामलों को अपने थाना में ही सुलझाया है जिससे महिलाओं में काफी उत्साह देखा जाता है और महिलाओं का कहना है कि प्रभारी हमारे दुख दर्द को अच्छे से समझती हैं और हम लोग निसंकोच कोई भी बात उनसे रखते हैं तो उसका निष्पादन किया जाता है।

थाना प्रभारी बर्षा रानी ने कहा कि बच्चियों को बहुत सावधानी बरतने और समझ बूझ कर किसी से दोस्ती करने व बातचीत करने की जरूरत है। किसी अनजाने से तुरंत दोस्ती कर लेना उचित नहीं। इसलिए पुलिस को किसी भी तरह की परेशानी की सूचना देने में लड़कियां संकोच नहीं करें पुलिस उनके साथ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

मलेशिया में प्रवासी मजदूर की मौत, रोजगार की तलाश बनी त्रासदी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र की अडवारा पंचायत के 36 वर्षीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दामोदर नदी से अवैध बालू उठाव का धंधा खुलेआम, प्रशासन बना मूकदर्शक

Khabar365newsवहीं नदी किनारे बसे गांवों में रह रहे लोगों ने बताया कि...