JharkhandUncategorized

*कृषि यंत्रों,सिलाई मशीन, केसीसी आदि का रामगढ़ उपायुक्त ने किया वितरण*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: आज मंगलवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने दुलमी प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुलमी प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत आयोजित जल छाजन जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।**कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान में अगर हमें कृषि क्षेत्र में मुनाफा कमाना है तो जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक अपनाने होंगे। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं व प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों कि आए बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जलवायु परिवर्तन के कारण परंपरागत तरीके से कृषि कर मुनाफा कमाना काफी कठिन होता है ऐसे में अगर आप सभी भूमि के अनुसार हाइब्रिड बीज व अन्य आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कृषि क्षेत्र में करें तो काफी लाभ होगा। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि दुलमी प्रखंड में मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाए इसके लिए कार्य किया जा रहा है और जल्द ही लोग इसका लाभ ले सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि बिना जल के कृषि कार्य नहीं किया जा सकता इसलिए हमें जल के महत्व एवं इसके संरक्षण के लिए कार्य करने की जरूरत है। मौके पर उपायुक्त ने जल संरक्षण हेतु वर्षा जल संचयन, सोख्ता गड्ढा निर्माण, ट्रेंच कम बंड आदि के संबंध में आवश्यक जानकारियां लोगों को दी वहीं उन्होंने आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कृषि क्षेत्र में करने के प्रति भी लोगों को जागरूक किया।**कार्यशाला के दौरान उपायुक्त ने कस्टम हायरिंग सेंटर अंतर्गत दुलमी एग्रीटेक एफपीओ को पावर वीडर, पावर स्प्रेयर, मैनुअल स्प्रेयर, पैडी थ्रेसर आदि उपकरण उपलब्ध कराएं वही उपायुक्त ने लाभुकों के बीच सिलाई मशीन, केसीसी, अरहर बीच आदि का भी वितरण किया। कार्यशाला के दौरान एफपीओ, जल छाजन व जेएसएलपीएस द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने ग्रामीणों को स्टाल के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक अपनाने एवं इसके फायदों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।**दुलमी प्रखंड के दौरे के क्रम में उपायुक्त ने दुलमी बाजार टांड़ अंतर्गत दुलमी महिला एफपीसी लिमिटेड का उद्घाटन कर पावर वीडर, पावर स्प्रेयर, मैनुअल स्प्रेयर, पैडी थ्रेसर सहित अन्य कृषि उपकरणों का वितरण किया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, दुलमी प्रखंड प्रमुख, परियोजना निदेशक आत्मा, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्यों, मुखिया अन्य जनप्रतिनिधियों, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र, डीडीएम नाबार्ड, अंचल अधिकारी दुलमी, बीपीओ अन्य जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...