Jharkhand

*विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर टाउन हॉल रामगढ़ में हुआ जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

*मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा*

रामगढ़ विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बुधवार को छत्तरमांडू स्थित टाउन हॉल भवन में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त श्री चंदन कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार, उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो सहित अन्य अतिथियों का पौधा व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया जिसके उपरांत सभी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उपायुक्त श्री चंदन कुमार ने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी समाज हमारे समाज की जड़ की तरह है और किसी भी समाज के विकास के लिए उसकी जड़ का मजबूत होना बेहद जरूरी है। मौके पर उपायुक्त ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से मानव सभ्यता के विकास में आदिवासी समाज के योगदान की जानकारी दी उपायुक्त ने कहा कि आदिवासी और प्रकृति एक दूसरे के पूरक हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हम ध्यान दें तो हम जानेंगे कि आदिवासी समाज के रीति रिवाज, पर्व त्यौहार सहित धार्मिक मान्यताएं भी प्रकृति के संरक्षण से जुड़ी हुई है। विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज के विकास में आदिवासी समूह के योगदान को समझने व यह आकलन करने की वर्तमान में आदिवासी समूह के लोगों की स्थिति कैसी हैं, कहीं वे किसी परेशानी में तो नहीं है या किस प्रकार से हम उनके जीवन को और भी बेहतर बना सकते हैं यह समझने की है। इस वर्ष आदिवासी दिवस के थीम पर प्रकाश डालते हुए उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में आदिवासी युवाओं पर यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वे आत्मनिर्णय कर किस प्रकार से आदिवासी समाज का विकास सुनिश्चित करेंगे। मौके पर उपायुक्त में कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों सहित जिले के सभी आदिवासी समूह के युवाओं से आदिवासी संस्कृति को संरक्षित कर और आगे ले जाने व समाज से विभिन्न कुरीतियां यथा अंधविश्वास, डायन प्रथा, हड़िया सेवन आदि को दूर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाने की अपील की। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा आदिवासी समूह के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं ल। अगर जिले के किसी भी क्षेत्र में लोगों को लगता है कि सरकार की योजनाएं धरातल पर कार्य नहीं कर पा रही है अथवा कोई अन्य समस्या है तो लोग इसकी जानकारी उपायुक्त कार्यालय आकर सीधे उन तक पहुंचा सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में जरूर कार्य किया जाएगा।**कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार ने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से विकास कार्यों के दौरान पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी से नुक्कड़ नाटक से प्रेरणा लेने, वृक्षों व पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझने तथा गलत आदतों से दूर रहने की अपील की।**कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो ने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर उन्होंने आदिवासी संस्कृति, जीवन पद्धति तथा देश की स्वतंत्रता में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कई आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों यथा भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्ह, चांद भैरव आदि को स्मरण कर सभी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की।**सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, आवासीय विद्यालयों आदि के छात्र छात्राओं, कला दल के कलाकारों ने स्वागत गान, नृत्य, नुक्कड़ नाटक सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए वही बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कलाकारों, छात्र छात्राओं व विद्यालयों को उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण जिला कल्याण पदाधिकारी श्री रामेश्वर चौधरी व धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, रामगढ़ श्री कृपाल कच्छप द्वारा किया गया वहीं मंच का संचालन श्री दिलीप कुमार साहा के द्वारा किया गया।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...