Ranchi

रांची आकर फ़िल्मी सुपरस्टार रजनीकांत ने राज्यपाल से की मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

रांची | दक्षिण भारतीय सुपरस्टार और राजनेता रजनीकांत बड़े ही गुपचुप तरीके से रांची आये और झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। झारखंड के महामहिम से हुई इस हाई प्रोफाइल मुलाकात के बाद झारखंड के राजनेताओं के कान खड़े हो गये हैं और उसको लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। बता दें, ये दोनों दिग्गज दक्षिण भारत से हैं और राजनीति में रहने के कारण भी एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। राज्यपाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो के साथ एक ट्वीट भी साझा किया है जिसमें उन्होंने लिखा है- ‘रांची आगमन पर, अपने प्रिय मित्र, भारत के महानतम अभिनेताओं में से एक और महान इंसान सुपरस्टार से मिलकर बहुत खुशी हुई।@रजनीकांत जी से कल राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात हुई। मैं झारखंड की महान धरती पर उनका हृदय से स्वागत करता हूं।’

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सोहराय भवन पहुंचे CM हेमंत, JMM की बैठक आज

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री और JMM केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन सोहराय भवन पहुंच गए...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

प्रतियोगी परीक्षाओं की गड़बड़ी पर रघुवर दास सख्त,

Khabar365newsरांची। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर सियासत तेज...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

परिसीमन के विरोध में रांची में जुटेंगे आदिवासी

Khabar365newsरांची। परिसीमन के मुद्दे को लेकर झारखंड में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...