Jharkhand

*खेलो झारखंड अंतर्गत जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2023-24 का हुआ आयोजन*==========

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: शनिवार को सिदो-कान्हू स्टेडियम, रामगढ़ में खेलो झारखंड अंतर्गत जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला मलेरिया पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा अधिकारी रामगढ़, बीईओ आदि का पौधा देकर स्वागत किया गया जिसके उपरांत सभी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।**मौके पर स्वागत भाषण देते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक श्री संजीत कुमार ने सभी को जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दी वहीं सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हार व जीत नहीं बल्कि खेल में भाग लेना जरूरी होता है। वहीं उन्होंने सभी को जीवन में खेल के महत्व की जानकारी देते हुए बढ़-चढ़कर खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने एवं इसके उपरांत राज्य, राष्ट्र व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना व देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।**प्रतियोगिता के दौरान जिले के सिदो कान्हू स्टेडियम में 39वी सब जूनियर तथा 50वी जूनियर बालिका एवं बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।**प्रतियोगिता का पहला फाइनल मैच (अंडर 17 बालिका वर्ग) पाली उच्च विद्यालय पतरातु एवं गांधी स्मारक +2 विद्यालय रामगढ़ के बीच खेला गया जिसमें गांधी स्मारक +2 विद्यालय की टीम विजेता हुई तथा दूसरा फाइनल मैच (अंडर 15 बालक वर्ग) पाली उच्च विद्यालय पतरातु एवं गांधी स्मारक +2 विद्यालय के बीच खेला गया जिसमें पाली उच्च विद्यालय पतरातू की टीम विजेता हुई व अंतिम फाइनल मैच (अंडर 17 बालक वर्ग) पाली उच्च विद्यालय पतरातु तथा गांधी स्मारक +2 विद्यालय रामगढ़ के बीच खेला गया जिसमें पाली उच्च विद्यालय पतरातु की टीम विजेता हुई।**प्रतियोगिता आयोजन की व्यवस्था आनंद कुल्लू तथा कृष्णा सिंह के द्वारा कि गयी एवं मंच का संचालन संजय कुमार राय तथा सुनील कश्यप ने किया। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में बलविंदर सिंह, दिलीप सिंह, अशोक मिंज, शशि सुमन, प्रियंका कुमारी, मनोज कुमार एवं जफर इमाम आदि शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोडरमा में छात्राओं का प्रदर्शन, गर्मी से कई बेहोश

Khabar365newsकोडरमा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय की बदहाल व्यवस्था...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अर्चना रेशमा मिंज को मिला पुलिस मेडल

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची की रहने वाली अर्चना रेशमा मिंज को उनके सराहनीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

RSS पर अमेरिकी आयोग की टिप्पणी भारत ने नकारी

Khabar365newsनई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर अमेरिकी आयोग की ओर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

शिक्षक जनगणना ड्यूटी से नहीं कर सकते इनकार: HC

Khabar365news[स्थान]। जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण...