Jharkhand

*बरकाकाना पुलिस ने सरिया रॉड चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई,न्यायिक हिरासत में भेजे जाएंगे*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के बरकाकाना पुलिस ने सरिया रॉड चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पकड़े गए तीन आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। बताते चलें कि‌ विगत 15-20 दिनों से पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हो रही थी कि हेहल निवासी शुभम सिंह रात में सरिया लोड कर बरकाकाना से गुजर रहे ट्रकों व टेलरों से सांठ गांठ कर चोरी-छिपे जगह बदल-बदल कर सरिया रॉड उतारता है और उसे छिपाकर रखता है। और समय देखकर घुटुआ स्थित कलाम के सीमेंट दुकान (मेसर्स कलाम इंटरप्राइजेज) तथा कभी-कभी सीधे पार्टी को बेच देता है। इसी क्रम में आज 21.08.2023 को सूचना मिली कि शुभम सिंह चोरी के रॉड को ब्लू रंग का डाला टेम्पो में लोड कर घुटुआ कलाम के सीमेंट दुकान में पहुंचाने के लिये निकला है. जिसे बरकाकाना प्रभारी शशि प्रकाश द्वारा पुलिस दल-बल के साथ छापामारी कर पकड़ा गया है तथा पतरातू बरकाकाना थाना कांड सं0-154/2023 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।पुलिस द्वारा जप्त की गई सामान 1. एक ब्लू रंग का टेम्पो जिसपर लदा चोरी का सरिया 2. निशानदेही पर बरामद चोरी का सरिया ।3. घटना में प्रयोग किया गया मोबाइल गिरफ्तारी-1)शुभम सिंह पिता जलेश्वर सिंह उर्फ टुन्ना सिंह, पता हेहल थाना-पतरातूबरकाकाना जिला-रामगढ़, 2. अब्दुल कलाम, पिता जलील मिया, पता-अम्बाटांङ, थाना- पतरातू (बरकाकाना)जिला-रामगढ़3. गुडडू कुमार महतो उम्र 25 वर्ष पिता स्व० प्रहलाद महतो, पता-02 नंबर गेट घुटुआ थाना- पतरातू (बरकाकाना) जिला-रामगढ़ का रहने वाला है जिनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...