Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा ने चेन्नई में की वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति बैठकों की अध्यक्षता आज़ादी के अमृत काल में भारत विश्व गुरु बने, हमारा यही संकल्प है: जयंत सिंहा

Share
Share
Khabar365news

सांसद जयंत सिन्हा*सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा समिति के अध्ययन दौरे पर हैं। यह दौरा 17 अगस्त से 19 अगस्त 2023 तक मुंबई और 21 अगस्त 2023 में चेन्नई में दो चरणों का था। आज चेन्नई में महत्वपूर्ण बैठकों के बाद यह दौरा समाप्त हुआ। इस दौरान आयकर विभाग, विभिन्न बैंकों, बीमा कंपनियों, चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री व अन्य हितधारकों के साथ अनेक बैठकें की गयीं।सांसद जयंत सिन्हा ने चेन्नई में मद्रास चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्यों के साथ भारत के सतत विकास हेतु निवेश की आवश्यकताओं पर बैठक की। इस दौरान भारत में विदेश से निवेश बढ़ाने को लेकर चर्चा की गयी। इसमें सभी सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।इसके साथ ही सांसद जयंत सिन्हा ने कैनरा बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक व यूको बैंक के प्रबंध निदेशकों व मुख्य कार्यकारी अधिकारयों के साथ बैंकिंग क्षेत्र के प्रदर्शन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनसुविधा को बढ़ावा देते हुए कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।ज्ञात हो कि सांसद जयंत सिन्हा के नेतृत्व में वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति देश भर में अध्ययन दौरों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के प्रदर्शन व कार्यों की समीक्षा करती रहती है। वित्त समिति संसद की उत्कृष्ट समितियों में से एक है। हज़ारीबाग लोकसभा के लिए यह बेहद गर्व की बात है कि उनके लोकप्रिय सांसद इस महत्वपूर्ण समिति के अध्यक्ष हैं।सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश व जनहित में योगदान देना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। मोदी सरकार आज देश में हर क्षेत्र को सशक्त बनाने का काम कर रही है। आज़ादी के अमृत काल में भारत विश्व गुरु बने, हमारा यही संकल्प है। उन्होंने इन महत्वपूर्ण बैठकों में अपने बहुमूल्य सुझाव देने हेतु अपने सभी सहकर्मियों और अन्य प्रतिनिधियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgahझारखंडब्रेकिंग

NEET-2026: उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरामगढ़ 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

NEET अभ्यर्थियों को राहत, बसों में आधा किराया

Khabar365newsलखनऊ: NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

राम मंदिर के इंजीनियर का बड़ा दावा, ट्रस्टी पर कमीशन लेने का आरोप

Khabar365newsअयोध्या: राम मंदिर निर्माण से जुड़े एक इंजीनियर के दावों ने नया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर छापा, निर्यात में गड़बड़ी उजागर

Khabar365newsगाजियाबाद: राज्य कर विभाग ने गाजियाबाद स्थित अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर बड़ी कार्रवाई...