CrimeJharkhand

*बरकाकाना पुलिस ने सरिया रॉड चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई,न्यायिक हिरासत में भेजे जाएंगे*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के बरकाकाना पुलिस ने सरिया रॉड चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पकड़े गए तीन आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। बताते चलें कि‌ विगत 15-20 दिनों से पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हो रही थी कि हेहल निवासी शुभम सिंह रात में सरिया लोड कर बरकाकाना से गुजर रहे ट्रकों व टेलरों से सांठ गांठ कर चोरी-छिपे जगह बदल-बदल कर सरिया रॉड उतारता है और उसे छिपाकर रखता है। और समय देखकर घुटुआ स्थित कलाम के सीमेंट दुकान (मेसर्स कलाम इंटरप्राइजेज) तथा कभी-कभी सीधे पार्टी को बेच देता है। इसी क्रम में आज 21.08.2023 को सूचना मिली कि शुभम सिंह चोरी के रॉड को ब्लू रंग का डाला टेम्पो में लोड कर घुटुआ कलाम के सीमेंट दुकान में पहुंचाने के लिये निकला है. जिसे बरकाकाना प्रभारी शशि प्रकाश द्वारा पुलिस दल-बल के साथ छापामारी कर पकड़ा गया है तथा पतरातू बरकाकाना थाना कांड सं0-154/2023 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।पुलिस द्वारा जप्त की गई सामान 1. एक ब्लू रंग का टेम्पो जिसपर लदा चोरी का सरिया 2. निशानदेही पर बरामद चोरी का सरिया ।3. घटना में प्रयोग किया गया मोबाइल गिरफ्तारी-1)शुभम सिंह पिता जलेश्वर सिंह उर्फ टुन्ना सिंह, पता हेहल थाना-पतरातूबरकाकाना जिला-रामगढ़, 2. अब्दुल कलाम, पिता जलील मिया, पता-अम्बाटांङ, थाना- पतरातू (बरकाकाना)जिला-रामगढ़3. गुडडू कुमार महतो उम्र 25 वर्ष पिता स्व० प्रहलाद महतो, पता-02 नंबर गेट घुटुआ थाना- पतरातू (बरकाकाना) जिला-रामगढ़ का रहने वाला है जिनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा।जिंदल से रॉड/सरिया लोड कर निकले वाले टेलरों से संगठित रूप से सरिया रोड की चोरी करने एवं बेचने को लेकर अबतक बरकाकाना ओ०पी० / बासल थाना में कुल तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें अबतक मुख्य साजिशकर्ता (शुभम सिंह) सहित कुल 18 लोगो की गिरफ्तारी किया जा चुका है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोडरमा में छात्राओं का प्रदर्शन, गर्मी से कई बेहोश

Khabar365newsकोडरमा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय की बदहाल व्यवस्था...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अर्चना रेशमा मिंज को मिला पुलिस मेडल

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची की रहने वाली अर्चना रेशमा मिंज को उनके सराहनीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

RSS पर अमेरिकी आयोग की टिप्पणी भारत ने नकारी

Khabar365newsनई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर अमेरिकी आयोग की ओर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

शिक्षक जनगणना ड्यूटी से नहीं कर सकते इनकार: HC

Khabar365news[स्थान]। जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण...