Jharkhand

झारखण्ड दिव्यांग क्रिकेट टीम हुई रवाना , तमिलनाडु में केरल से करेगी मुक़ाबला

Share
Share
Khabar365news


दिव्यांगों के लिये प्रतिबद्ध प्रदेश में सक्रिय संस्था दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के नेतृत्व में कॉयंबटूर के लिये रवाना हुई । कॉयंबटूर में आयोजित तीन दिनी त्रिकोणीय मैच में झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ी केरल से मुक़ाबला करेंगे । संस्था के सचिव अतहर अली के नेतृत्व में खिलाड़ी कोयंबटूर के लिए रवाना हुए हैं । अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित यह त्रिकोणीय सीरीज गैलेक्सी कप कोयंबटूर के श्री नेहरू महाविद्यालय कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस ग्राउंड में खेला जाएगा । झारखंड का पहला मुकाबला केरल की टीम से होगा।

प्रदेश के दिव्यांग क्रिकेट टीम में जाने वाले सत्रह सदस्ययी दल में राजेश कुमार (कैप्टन ) , प्रमोद कुमार बोकारो ,फागू करमाली रांची , विनोद कुमार महतो ,शकुनि मुंडा , शिवम् कुमार , मो. इरशाद , मंगल मुंडा , रामगढ़ , राजेश कुमार हजारीबाग , भरत कुमार महतो धनबाद , मुदस्सिर खान जामताड़ा , भूपेश कुमार लातेहार , अजहर गिरिडीह , संदीप करमाली टीम मैनेजर, जीतेन्द्र कुमार टीम कोच , बबलू फिजियोथैरेपी , सहित संस्था के सचिव अतहर अली शामिल हैं । रवानागी से पूर्व थाना चौक स्थित यामाहा शोरूम शिवम् बाइक्स में संस्था के मुख्य संरक्षक विजय मेवाड़ एवं रामगढ़ ज़िला खेल पदाधिकारी मार्कस हेमरोम ने संयुक्त रूप से माला पहनाकर एवं जर्सी भेंट कर खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया ।

श्री हेमरोम ने झारखंड प्रतिभाओं का भी धनी प्रदेश है । संगठन के चेयरमैन एम सिद्दीकी साहब ने रांची रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के खिलाड़ियों को जो झारखंड टीम के तरफ से जा रहे हैं भरपूर स्वागत किया और सभी खिलाड़ियों का एक दूसरे से परिचय प्राप्त किया और उन्होंने बहुत ही दिल से सभी खिलाड़ियों को शाबाशी दी और कहा कि टीम ट्रॉफी लेकर के जरूर आएगी यह मेरा अंदर से दिल बोल रहा है और उनकी मेहनत कामयाब होगी सरकार दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील है । मुख्य संरक्षक श्री मेवाड़ ने कहा इस तरह के उत्साहवर्धक प्रयास दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में कड़ी का काम करते हैं । संस्था की अध्यक्ष रीमा साहू ने यामाहा शोरूम शिवम् बाइक्स के द्वारा दिव्यांगों के हितों में लगातार दिये जाने वाले प्रयासों को समाज में प्रेरणा बताया ।पूर्व झारखण्ड दिव्यांग क्रिकेट टीम के कोच कमरुल हसन, अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी रणजीत कुमार , रिसोर्स शिक्षक पावेल कुमार, लाल बाबू, राहुल कुमार सहित कई गणमान्य जन मौजूद थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची की भव्या रंजन बनी CBSE आर्ट्स नेशनल टॉपर, लाए 99.8% अंक

Khabar365newsकहते हैं कि अगर इरादे नेक हों और मेहनत में ईमानदारी, तो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET पेपर लीक पर भड़के कैलाश यादव, NTA चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग

Khabar365newsराजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने नीट पेपर लीक होने और परीक्षाएं रद्द...