Uncategorized

आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के विद्यार्थी प्रशिक्षण के लिए पहुंचे कृषि विज्ञान केन्द्र

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग के कृषि विभाग के 2020-24 बैच के विद्यार्थी 4 महीने के लिए ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (रावे) प्रशिक्षण को लेकर हजारीबाग से कृषि विज्ञान केन्द्र नवादा, बिहार पहुंचे। बता दें कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली बनाए गए नियमों के अनुरूप विश्वविद्यालय में संचालित इस कोर्स के तहत यह प्रशिक्षण कृषि पढ़ रहे विश्वविद्यालय के सभी बैच के विद्यार्थियों को कराया जाता है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी वर्ष 2022 में किया जा चुका है, जो आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए हितकर साबित होगा। वहीं कृषि विभाग डीन डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि कृषि की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को समय समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से वैसी तमाम जानकारियां प्रदान की जाती है, जो पढ़ाई के साथ साथ आधुनिक कृषि के लिए भी उपयोगी हो। कृषि विभाग के विद्यार्थियों के नवादा पहुंचने पर कृषि विज्ञान केन्द्र नवादा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विभागाध्यक्ष डॉ रंजन कुमार सिंह एवं अन्य वैज्ञानिकों द्वारा विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इस बीच डॉ सिंह ने बताया कि यहां विद्यार्थियों को प्रशिक्षण आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कराया जाता है। आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने कहा कि कृषि संकाय में सभी गवर्निंग बॉडी के अनुरूप आईसेक्ट विश्वविद्यालय में पढ़ाई कराई जाती है। कृषि संकाय के प्राध्यापक प्रभात किरण, डॉ सत्य प्रकाश विश्वकर्मा, प्रिया कुमारी व फरहीन सिद्दीकी ने सभी छात्र-छात्राओं को मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
Uncategorized

समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने कोतो पंचायत में कंबल वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु कोतो पंचायत के शाही टांड़ तिलैया...

Uncategorized

हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई: पेलावल में सुबह-सुबह छापेमारी, इलाके में हड़कंप

Khabar365news हजारीबाग जिले के पेलावल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह जैसे ही...

Uncategorized

बंद क्रेशर में चोरी मामले एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Khabar365newsहिरणपुर थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर स्थित सील बंद क्रेशर में चोरी की...

Uncategorized

सिमडेगा में आक्रोश — चर्च पर हमला, हजारों ईसाई सड़कों पर: “यह मानवता पर वार है

Khabar365newsझारखंड के सिमडेगा जिले में चर्च में डकैती और धर्मगुरुओं पर हमले...