Jharkhand

*बलकूदरा नया टोला फुटबॉल ग्राउंड में बलकूदरा आउटसोर्सिंग कंपनी में विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय विस्थापित ग्रामीणों की बैठक*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के बलकुदरा नया टोला फुटबॉल ग्राउंड में बलकूदरा आउटसोर्सिंग कंपनी में विभिन्न मांगों को लेकर आज स्थानीय विस्थापित ग्रामीणों की बैठक हुई ।जिसकी अध्यक्षता सुनील मुंडा एवं संचालन मनोज महली ने किया। बैठक मे मुख्य रूप से झामूमो युवा नेता सह विस्थापित योगेंद्र यादव उपस्थित हुए। वहीं बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा पुर्व में बरका-सयाल क्षेत्र के भुरकुंडा परियोजना के कार्यालय में परियोजना पदाधिकारी को दिनांक-12/11/2022 को सैकड़ो स्थानीय विस्थापित ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन सभा के माध्यम से 05 (पांच) सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था जिसमें किसी तरह से सकारात्मक पहल नहीं किया गया। पुन: दिनांक-28/11/2022 को परियोजना पदाधिकारी,भुरकुंडा को अनिश्चितकालीन बंदी को लेकर ज्ञापन सौपा गया था जिसमें सीसीएल प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि आपलोगों की मांगों पर बहुत जल्द पहल किया जाएगा। लेकिन लगभग 03 (तीन) माह बीत जाने के बावजूद भी किसी तरह से पहल नहीं किया गया। हम स्थानीय विस्थापित ग्रामीणों द्वारा फिर से पुनः दिनांक-13/04/2023 को परियोजना पदाधिकारी,भुरकुंडा को ज्ञापन सौपा गया। जो लगभग 04 (चार) माह बीत जाने के बावजूद भी अभी तक CCL प्रबंधक हम स्थानीय विस्थापित ग्रामीणों की मांगों पर पहल नहीं किया गया है। और देखा जा रहा है कि एक सप्ताह से CCL भुरकुंडा परियोजना बरका-सयाल क्षेत्र के अंतर्गत आउटसोर्सिंग कंपनी पीएसएम माइनिंग लिमिटेड द्वारा बलकुदरा खदान के बैरियर पैच के लूज ओबी हटाने का काम शुरू किया गया है। CCL प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनी पीएसएम माइनिंग लिमिटेड द्वारा यहां के स्थानीय विस्थापित ग्रामीणों को दरकिनार कर काम किया जा रहा है और हम स्थानीय विस्थापित ग्रामीणो द्वारा दिए गए मांग पत्र पर किसी तरह से सकारात्मक पहल नहीं होने और बलकुदरा खदान मे विस्थापित ग्रामीणो को दरकिनार कर काम करने के कारण हम स्थानीय विस्थापित ग्रामीण बाध्य होकर दिनांक-22/09/2023, दिन-शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भुरकुंडा परियोजना के अंतर्गत बलकुदरा आउटसोर्सिंग पीएसएम माइनिंग लिमिटेड कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों को पूर्ण रूपेण बंद कर दिया जाएगा। बैठक मे मुख्य रूप से रामजतन यादव, रवि महली ,गुलचंद मुंडा, अनिल मुंडा, अरविंद यादव, सनी मुंडा, संतोष सिंह, सहबाज अंसारी,आनद मुंडा,विवेक प्रसाद,सतीश मुंडा, सुभाष यादव, दिपक महली,बबलू मुंडा, कुणाल यादव, सुरज यादव, कल्लू कुमार, दिलीप महली,अमर मुंडा, जुगेश मुंडा, विनोद मुंडा,मनोज मुंडा, अशोक उरांव,सुरेंद्र मुंडा, संजीत मुंडा, तिलक यादव, सुदामा यादव, उमेश यादव, सुकेश मुंडा, शिबू मुंडा, मनिक मुंडा, सुकेश मुंडा, बहादुर उरांव, रोशन मुंडा, आदित्य सोनी,चरण उरांव इत्यादि लोग उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...