Uncategorized

वज्रपात की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक का हुआ असामयिक निधन, सदर विधायक ने परिजनों का बंधाया हिम्मत

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग मंगलवार की पूर्व रात्रि वज्रपात के चपेट में आने से दो युवकों की असामयिक आकस्मिक निधन हो गई। संयोग से दोनों मृतक युवकों का नाम अभिषेक कुमार है। एक अभिषेक का उम्र करीब 22 साल है जो ग्राम डेमोटांड़ निवासी प्रकाश साव के पुत्र हैं तो दूसरे अभिषेक का उम्र करीब 24 साल है जो चतरा जिला के पत्थलगड्डा प्रखंड स्थित ग्राम नौनगांव निवासी अशोक यादव के पुत्र हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक पर सवार होकर चरही की तरफ से लौट रहें थे तभी मोरांगी स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प के समीप बारिश के बीच वज्रपात होने से अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरे और दोनों का आकस्मिक निधन हो गया ।
इस घटना से पूरे डेमोटांड़, मोरांगी और पत्थलगड्डा इलाके में मातम का माहौल है। इस मार्मिक घटना की जानकारी पाकर मृतकों के परिजनों से मिलने मंगलवार की सुबह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल अस्पताल पहुंचे और एचएमसीएच में इनके तत्काल पोस्टमार्टम में सहयोग किया। विधायक मनीष जायसवाल ने
आपदा प्रबंधन से मुआवजा राशि दिलाने में भरसक प्रयास करने का आश्वासन मृतकों के परिजनों को दिया साथ ही ढांढस भी बंधाया है। विधायक मनीष जायसवाल ने बाइक की सवारी में सावधानी बरतने और विशेषकर बरसात के वक्त परहेज करने की अपील भी किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...