Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा ने केरेडारी व पिपरवार में सड़क व पुलों का किया शिलान्यास

Share
Share
Khabar365news

सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने 10 सितंबर को हजारीबाग, केरेडारी प्रखंड व पिपरवार मंडल का दौरा किया। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

जयंत सिन्हा ने केरेडारी प्रखंड स्थित कराली में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत ₹26.53 करोड़ से केरेडारी से बुंडू, कोरले होते हुए लगभग 24 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण होगा।

इसके आलावा जयंत सिन्हा ने पिपरवार मंडल की पंचायत बन्हे में हिंगवाही पुल, ग्राम वारावाल में वारावल नाला पर उच्च स्तरीय पुल व पंचायत हफुवा में हफुवा नाला पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 24 मीटर से लम्बे इन पुलों का लगभग ₹3 करोड़ की लागत से निर्माण किया जायेगा।

जयंत सिन्हा ने केरेडारी प्रखंड में हिंगवासी आदिवासी टोला के सदस्यों से मुलाकात की। इस आदिवासी मोहल्ले में 10 से 12 परिवार रहते हैं। जयंत सिन्हा ने कहा कि इन तक हम हर बुनियादी सुविधा पहुंचाएंगे। यहां पीसीसी पथ का निर्माण करवाएंगे और बिजली व सोलर पैनल की व्यवस्था होगी। साथ ही यहां डीपबोरिंग करवाकर इनके घरों तक शुद्ध जल पहुंचवाएंगे। यह मोदी सरकार है जो पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचा रही है।

इसके साथ ही उन्होंने हफुवा पंचायत व बुंडू पंचायत में जनसंवाद कर जनता की समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारीयों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को कोई असुविधा न हो, इसके लिए मैं सदैव प्रयासरत रहता हूँ। जनता के सहयोग से हम क्षेत्र के बहुमुखी विकास के लिए कार्यरत हैं।

जयंत सिन्हा ने केरेडारी प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों का निरीक्षण कर लाभुकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हर जरूरतमंद के लिए मोदी सरकार आवास मुहैया करवा रही है। यह मोदी जी और कमल का कमाल है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री जी और अपने सांसद के प्रति आभार प्रकट किया।

इन कार्यक्रमों के आलावा वे हजारीबाग स्थित प्रधान कैफेटेरिया में अटल सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान में आयोजित सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए। स्वामी विवेकानंद जी द्वारा शिकागो में दिए गए ऐतिहासिक वक्तव्य की 130वीं वर्षगांठ पर यह कार्यक्रम हो रहा है। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। जयंत सिन्हा ने विद्यार्थियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों के लिए यह बेहद मनोरंजक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम है। सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...