Jharkhand

एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा हजारीबाग का एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन निमंत्रण पैलेस हुरहुरू हजारीबाग में आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री, पूर्व सांसद हजारीबाग लोकसभा यशवंत सिन्हा जी उपस्थित हुए। यशवंत सिन्हा जी का स्वागत झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बड़े ही धूमधाम के साथ किया। कार्यक्रम का प्रारंभ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष पासवान एवं मंच संचालन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पासवान जी ने किया। उपस्थित मंचस्थ वक्ताओं ने अपने संबोधन में मुख्य रूप से बच्चों की शिक्षा युवाओं के रोजगार एवं समाज को शिक्षित करने के संदर्भ में कहा। उपस्थिति वक्ताओं ने कहा कि सरकारी नौकरी एवं अन्य सुविधाओं से हमारे समाज को वंचित किया जा रहा है। आज हम आर्थिक और सामाजिक स्थिति में शून्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस व्यवस्था में सुधार के लिए एक क्रांति की जरूरत है। मुख्य अतिथि यशवन्त सिन्हा जी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्यों का बहुत आभारी हूं कि आपने मुझे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आमंत्रित किया तो मैं अपने आप को रोक नहीं पाया। आज हम 2023 में जी रहे हैं। देश को आजाद हुए 76 वर्ष बीत गया संविधान निर्माण हुए भी सात दशक से अधिक गुजर गया। आज उनके लिए क्यों आवश्यक हो गया कि अपने अधिकार की रक्षा के लिए मोर्चा का गठन किया गया। संविधान बनाने वाले बाबा साहब ने संविधान में सभी को समान अधिकार प्रदान किया था। अगर किसी को किसी कानून से को लेकर कोई आपत्ति होती थी तो उसको संविधान सभा में पेश कर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए उसकी पास कराया जाता था। अब यह हमारा प्रथम कर्तव्य है कि हम संविधान की रक्षा करें, हम संविधान की आत्मा की रक्षा करें। सरकारी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में आरक्षण की व्यवस्था होती थी,मगर आज सरकारी नौकरी में आऊट सोर्शिंग के जरिए नौकरी दिया जा रहा है, जिसमें किसी भी तरह के आरक्षण की व्यवस्था होती ही नहीं है। आज मैंने जितने भी वक्ताओं को सुना सभी ने रोजगार की आवश्यकताओं पर जोर दिया है। आज सरकारी उपकरणों का निजीकरण होता जा रहा है। रोजगार की समस्या और विकराल होती जा रही है। हमारे संस्थाओं के माध्यम से अपने अधिकारों की रक्षा किया जाए। हम 75 वर्षों में हम कहां से कहां पहुंच गए हैं, अगर नहीं पहुंचे हैं तो इस पर चिंतन मनन करने की आवश्यकता है। उच्चतम न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया कि संविधान की आत्मा से छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं मगर समय समय पर उसको कमजोर करने का प्रयास किया जाता रहा है। आप संविधान से छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं, अगर ऐसा करते हैं तो सुप्रीम कोर्ट के द्वारा उसको निरस्त करने का भी अधिकार कोर्ट के पास है। हमें आज एक बड़ी लड़ाई की जरूरत है। अनुसूचित जाति और जनजाति दोनों मिलकर इस लड़ाई को लड़े तभी आप सफल होंगे आगे उन्होंने कहा कि आज हमें शिक्षा की आवश्यकता है अगर हमारे पास डिग्री है तो वह आपके लड़ने के लिए सर्वश्रेष्ठ हथियार है आज आप सर्वेक्षण करें कि आपके बच्चे स्कूल जा रहे हैं या नहीं जा रहे हैं इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है आपके सामने एक कठिन रास्ता है आप अपने मन में संकल्प लेने की आप यह लड़ाई लड़ेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे उन्होंने आगे कहा कि 88 वर्ष की उम्र में अगर मैं आपके कोई काम आ सका तो मैं अपने आप को धन्य समझाऊंगा झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा यशवंत सिन्हा जी को एक मांग पत्र सोपा गया उसे मांग पत्र में (1)झारखंड में अनुसूचित जाति आयोग का शीघ्र गठन किया जाए, झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा का प्रतिनिधित्व भी दिया जाए।(2) एनटीपीसी टंडवा और जितने भी खनन कंपनी जो हजारीबाग केरेडारी और टंडवा क्षेत्र में कम कर रहे हैं, इसमें जितने भी एससी, एसटी, ओबीसी रयतों का जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजा नहीं मिल पाया उन्हें शीघ्र मामले का निपटारा कर मुआवजा दिया जाए।
उनके मोर्चा के मांग पत्र पर सांसद पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा जी ने उन्हें आश्वासन दिया कि आपके मांग को मैं गंभीरता पूर्वक लेते हुए आगे की कार्रवाई के लिए उच्च पदाधिकारी से संपर्क करूंगा कार्यक्रम का संचार धन्यवाद ज्ञापन मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री राजेश राम ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय श्री राम पासवान, नंदवीर भुईयां, मंजू देवी मुखिया, राजकुमार राम, पुष्पा तिर्की, प्रफुल कुमार, राजेश राम केंद्रीय अध्यक्ष, रफीक अंसारी, अंबिका राम, राजकुमार दास, शंभू दास, उमेश कुमार, सुमन देवी, प्रमोद पासवान, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र रजक, राजू पासवान, डॉक्टर बी पासवान, प्रोफेसर राजेश रंजन, जगदीश राम, महेंद्र पासवान, दिलीप पासवान, जगन्नाथ पासवान, बिंदु पासवान, नरेश साहू, राजकुमार राम, गुड़िया देवी, बशरिया देवी, आशा देवी, चंद्रशेखर आजाद, बबलू पासवान, उमेश रवि, डॉक्टर बालेश्वर रजक, प्रोफेसर माधवराव, धीरज कुमार, महेंद्र राम, गुलाब रवि, सहदेव राम, अजय कुमार, अरुण राम सहित सैकड़ो की संख्या में मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...