Jharkhand

झामुमो ने नगर के तीन वार्डों में कमेटी का किया गठन

Share
Share
Khabar365news

वार्ड नंबर 30 में वार्ड अध्यक्ष बने अफरोज खान

वार्ड नंबर 31 के वार्ड अध्यक्ष बने शोएब अख्तर

वार्ड नंबर 32 के वार्ड अध्यक्ष बने इरशाद रजा

संगठन मजबूती को लेकर लिया गया संकल्प

हजारीबाग। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह जिला संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक संजीव कुमार बेदिया के निर्देशानुसार नगर संयोजक मंडली की महत्वपूर्ण बैठक नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत खिरगांव अवस्थित उर्दू मध्य विद्यालय में आयोजित की गई। जिसमें तीन वार्ड कमेटी का गठन किया गया बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए जिला संयोजक मंडली सदस्य मोहम्मद इजहार अंसारी की निगरानी में तीनों वार्ड कमेटी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर संयोजक मंडली सदस्य मोहम्मद अख्तर व संचालन नगर संयोजक मंडली सदस्य निसार अहमद ने किया। मुख्य अतिथि इजहार अंसारी ने इस अवसर पर बताया कि नगर संयोजक मंडली सदस्यों के द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 30 वार्ड नंबर 31और वार्ड नंबर 32 में विगत 25 दिनों से लगातार सदस्यता अभियान चलाकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है जिसमें वार्ड नंबर 30,31 और वार्ड नंबर 32 में सैकड़ो की संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। सदस्यता अभियान चलाकर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन द्वारा जनहित में चलाए जा रहे विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी इन वार्डो के लोगों को दी गई। इन वार्डो में हेमंत सरकार के उपलब्धियों की जानकारी देते हुए सरकार की उपलब्धियां बताई गई साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन की विचारधारा और इसके नीति एवं सिद्धांतों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया जिससे प्रभावित होकर काफी संख्या में लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण किया। संगठन को विस्तारित करते हुए वार्ड नंबर 30,
वार्ड नंबर 31 और वार्ड नंबर 32 वार्ड में नगर संयोजक मंडली सदस्य सरफराज अहमद के नेतृत्व में वार्ड कमेटी का गठन किया गया और नगर कमेटी को विस्तारित करते हुए वार्ड नंबर 30 का वार्ड अध्यक्ष अफरोज आलम, उपाध्यक्ष आबिद रजा, सचिव मोहम्मद समीर,
वार्ड नंबर 31 में वार्ड अध्यक्ष शोएब अख्तर, उपाध्यक्ष रॉकी खान व नूर आलम, सचिव मोहम्मद तौसीफ, संयुक्त सचिव एजाज आलम व सिकंदर अली, कोषाध्यक्ष नुरुल अमीन को बनाया गया
वहीं वार्ड नंबर 32 में वार्ड अध्यक्ष इरशाद रजा, उपाध्यक्ष मोहम्मद तामीर व मोहम्मद मासूक, सचिव इसराफिल अंसारी, संयुक्त सचिव अल्ताफ निजामी एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद इकराम को बनाया गया।
वार्डों की जिम्मेदारी सौंपते हुए सदस्यता अभियान चला कर संगठन को विस्तारित करने को लेकर जिला संयोजक मंडली सदस्य मोहम्मद इजहार ने वार्ड कमेटियों को निर्देशित करते हुए वार्डों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन की सदस्यता ग्रहण कराने पर जोर दिया। मौके पर नगर संयोजक मंडली सदस्य सरफराज अहमद, कमाल कुरैशी, शादाब हाशमी, इफ्तिखार अहमद, नौशाद खान, कटकमसांडी संयोजक मंडली सदस्य नईम राही सहित झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...