Jharkhand

*भुरकुंडा पंचायत सचिवालय में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत डीडीसी की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय चिंतन शिविर का हुआ आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत रामगढ़ जिले में पतरातू प्रखंड का चयन किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को पतरातू प्रखंड के भुरकुंडा क्षेत्र में उप विकास आयुक्त श्री रॉबिन टोप्पो की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय चिंतन शिविर का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान पीरामल फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा उप विकास आयुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को नीति आयोग द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत चिन्हित विभिन्न सूचकांकों की जानकारी पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई।

मौके पर उप विकास आयुक्त ने स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना, जलापूर्ति एवं सामाजिक विकास व फाइनेंशियल इंक्लूजन के तहत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों से संबंधित सूचकांकों में क्षेत्र के वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के संबंध में कई निर्देश दिए।**चिंतन शिविर के दौरान उप विकास आयुक्त ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से वर्तमान में सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जलापूर्ति योजनाओं आदि के तहत उन्हें मिल रहे लाभ एवं उनके क्षेत्र में योजनाओं के वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा गया जिसके निराकरण के संबंध में उप विकास आयुक्त ने आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त ने गर्भवती महिलाओं के सभी प्रसव पूर्व जांच ससमय सुनिश्चित करने, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का नियमित रूप से स्कूल जाना सुनिश्चित करने, स्कूल ड्रॉप आउट संख्या को रचनात्मक तरीके से कम करने आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...