Jharkhand

*बिजली-पानी कनेक्शन काटने पहुंची टीम को स्थानीय व यूनियन के नेता ने वापस लौटाया*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गिद्दी स्थित सीसीएल अरगड्डा प्रक्षेत्र के कार्मिक प्रबधंक के नेतृत्व में सीसीएल की टीम आज गुरुवार को गिद्दी ‘ए’ कालोनी में बिजली-पानी का कनेक्शन काटने पहुंची। जहां श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका जमकर विरोध करते हुए उन्हें वापस लौटा दिया।मिली जानकारी के अनुसार सीसीएल अरगड्डा एरिया प्रबंधन के निर्देश पर सीसीएल के आवास में रह रहे गैर-सीसीएलकर्मियों के बिजली-पानी काटने का अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में गुरूवार को कार्मिक प्रबंधक मनीष अंबष्टा सुरक्षा कर्मियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ गिद्दी ‘ए’ कॉलोनी पहुंचे। जहां उन्हें श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध को दैखते हुए अधिकारी और कर्मी वापस लौट गए।श्रमिक नेता पुरूषोत्तम पांडेय ने बताया कि प्रबंधन बेवजह बिजली-पानी काटकर क्षेत्र का शांति व्यवस्था बिगाड़ने का काम कर रही है। बीते एक सप्ताह से प्रबंधन प्रक्षेत्र की अलग-अलग कॉलोनी में तानाशाही करते हुए माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।  उन्होंने कहा कि प्रबंधन अविलंब अभियान पर रोक नहीं लगाती है तो संयुक्त मोर्चा आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लकी किड्ज़ ए डॉन बॉस्को स्कूल, पतरातू में निःशुल्क दाँत जाँच शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु लकी किड्ज़ ए डॉन बॉस्को स्कूल,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोडरमा में छात्राओं का प्रदर्शन, गर्मी से कई बेहोश

Khabar365newsकोडरमा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय की बदहाल व्यवस्था...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अर्चना रेशमा मिंज को मिला पुलिस मेडल

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची की रहने वाली अर्चना रेशमा मिंज को उनके सराहनीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

RSS पर अमेरिकी आयोग की टिप्पणी भारत ने नकारी

Khabar365newsनई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर अमेरिकी आयोग की ओर...