Jharkhand

*जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान,दो पहिया वाहनों में पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में रामगढ़ शहर अंतर्गत सुभाष चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।जाँच अभियान के दौरान बाइक चालकों से हेलमेट, इंश्योरेंस, प्रदूषण, फिटनेस, टैक्स, लाइसेंस, ट्रिपल राइड आदि की जांच की गई एवं त्रुटि पाए जाने वाले करीब 10 बाइक चालकों से 15000 रूपये का चालान वसूला गया। मौके पर मौजूद सड़क सुरक्षा की टीम के द्वारा यातायात के नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बुकलेट बाटकर लोगों को जागरुक भी किया गया। साथ ही नियमों का उलंघन करने वालो को भविष्य में ऐसी गलती न करने की हिदायत गई।मौके पर श्री द्विवेदी ने बताया कि बाइक एक्सीडेंट होने पर चालक के साथ साथ पीछे बैठे सवारी को भी चोट लगती है इसलिए चालक एवं सवारी दोनों को हेलमेट पहनना एवं कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य है। साथ ही उन्होंने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे किसी भी हालत में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे को दो पहिया वाहन ना चलाने दे। उन्होंने बताया कि जिले भर में दुर्घटनाओं को कम करने के मद्देनजर वाहन जांच अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लकी किड्ज़ ए डॉन बॉस्को स्कूल, पतरातू में निःशुल्क दाँत जाँच शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु लकी किड्ज़ ए डॉन बॉस्को स्कूल,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोडरमा में छात्राओं का प्रदर्शन, गर्मी से कई बेहोश

Khabar365newsकोडरमा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय की बदहाल व्यवस्था...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अर्चना रेशमा मिंज को मिला पुलिस मेडल

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची की रहने वाली अर्चना रेशमा मिंज को उनके सराहनीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

RSS पर अमेरिकी आयोग की टिप्पणी भारत ने नकारी

Khabar365newsनई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर अमेरिकी आयोग की ओर...