Jharkhand

*रामगढ़ बड़कागांव की समाजसेविका निशि पांडे सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजमो में शामिल*

Share
Share
Khabar365news

रांची। रामगढ़ बड़कागांव की समाजसेवी निशि पांडे ने आज गुरुवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गुरुवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता पार्टी के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने दिलाई। सदस्यता पर्ची पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने काटी। सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशि पांडे ने कहा कि सरयू राय से ज्यादा ईमानदार राजनेता और मुद्दों की राजनीति करने वाला शख्स मैंने आज तक नहीं देखा। राय सर जिस मुद्दे को उठाते हैं, उसे अंजाम तक जरूर पहुंचाते हैं। इसी फाइटिंग स्पिरिट से प्रभावित होकर मैंने भारतीय जनतंत्र मोर्चा ज्वाइन किया है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि बड़कागांव क्षेत्र में कोई घर ऐसा नहीं होगा, जहां भाजमो के लोग नहीं होंगे। हम लोग पार्टी का प्रचार-प्रसार अपनी क्षमता से बढ़ कर करेंगे। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि निशी पांडे के पार्टी ज्वाइन करने से एक पॉजीटिव वेब का निर्माण हुआ है। आप सामाजिक कार्यों में बड़कागांव में सदैव लगी रहती हैं। आपके पार्टी ज्वाइन करने के बाद न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा बल्कि विधानसभा चुनाव में लोगों को लोहे के चने चबाने पड़ेंगे। इसके पूर्व निशि पांडे को पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई गई। मंच संचालन मोर्चा के महामंत्री आशीष शीतल मुंडा ने किया जबकि आभार शिवानी लता ने जताया। अशोक ठाकुर, संतोष पांडे, शंभू शिंघो, सदस्य बना रहे थे।इस मौके पर अशोक मुंडा, अभिजित सोरेन, अवधेश किशोर कांत, अमित नायर, सुरजीत गुप्ता, श्रवण कुमार, विक्की महतो, लव कुमार, विबगल कुशवाहा, सुनील कुमार नायक, एमडी सराफ, धनंजय कुमार सिंह, पुष्पेंद्र कुमार सिंह, सरवन कुमार, अमरनाथ सिंह, कुश कुमार, शिवू डांगी, अमित साव, बाबू मंडल, अशिव्नी कुमार सोनी, रानी प्रीति मेहता, रंजीत पांडेय, चुन्नू सिंह, दिनेश सिंह, प्रवीण सिंह, एम प्रवेश पांडेय, किरण तिवारी, संतोष श्रीवास्तव तथा अवधेश सिंह आदि ने भी पार्टी की सदस्यता ली।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...