Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा हज़ारीबाग लोकसभा की पाँचों विधानसभा में आयोजित करवा रहे निशुल्क स्वास्थय शिविर

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग व रामगढ़ में हर मोर्चे पर स्वास्थय सेवाएं बना रहे सशक्त- जयंत सिन्हा

सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हज़ारीबाग लोकसभा में स्वास्थय सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वे हज़ारीबाग लोकसभा की पांचों विधानसभाओं में निशुल्क स्वास्थय शिविर आयोजित करवा रहे हैं।

22 सितम्बर को बरही विधानसभा स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में इस शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शिविर का लाभ लेने पहुंचे। इस स्वास्थय शिविर में आंख, शुगर, ब्लड प्रेशर, डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड समेत अन्य महत्वपूर्व जांचें निशुल्क की गयीं। यहाँ जनरल फिजिशियन भी उपस्थित थे। जनता ने इस शिविर की काफी सराहना की और इसके लिए जयंत सिन्हा को धन्यवाद दिया।

जयंत सिन्हा ने इस स्वास्थय शिविर का निरिक्षण कर लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारा प्रयास जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसी उद्देश्य और संकल्प के साथ इस शिविर का आयोजन करवा रहे हैं। क्षेत्र की हर विधानसभा में यह आयोजन हो रहा है। मेरी क्षेत्रवासियों से अपील है कि वे सर्वाधिक संख्या में आकर इसका लाभ उठायें। हम हर मोर्चे पर स्वास्थय सेवाओं को मज़बूत बना रहे हैं। सबका साथ और सबका विकास हमारा मूलमंत्र है। हम जनता की सुविधा के लिए हर साधन उपलब्ध करवा रहे हैं।

ज्ञात हो कि सांसद जयंत सिन्हा को लोकसभा की वित्ति सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति का लगातार पांचवी बार अध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति के बाद वे पहली बार हज़ारीबाग लोकसभा पहुंचे। इस क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची हवाईअड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया। इसके उपरान्त हज़ारीबाग जाने के क्रम में रामगढ़ में जयंत सिन्हा का विभिन्न स्थानों पर जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं, किसान मज़दूर संघ व महिलाओं ने स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

हज़ारीबाग व रामगढ़ की महिलाएं नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने से बेहद खुश हैं। इससे अब महिलाओं के लिए लोकसभा व विधानसभाओं में 33% सीटें आरक्षित हो गयी हैं। नारी सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार ने यह ऐतिहासिक कदम उठाया है। क्षेत्र की महिलाओं ने अपने सांसद का स्वागत कर इस अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री जी व उनका आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...