Jharkhand

लोहरदगा डीसी की पत्नी और जवान सड़क हादसे में घायल, रिम्स रेफर

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा : शुक्रवार को रांची से लोहरदगा लौटने के दौरान कुडू थाना क्षेत्र के कुडू-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर हाताटोली मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में उपायुक्त डॉ. बाघमारे प्रसाद कृष्णा की पत्नी और एक जवान घायल हो गये।

कुडू सीएचसी में इलाज के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर उपायुक्त डॉ. बाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हरीश बिन जमां, एसडीओ अरबिंद कुमार लाल, पुलिस इंस्पेक्टर मंटू कुमार, अनिल उरांव, बीडीओ मनोरंजन कुमार व सीओ प्रवीण कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी कुडू सीएचसी पहुंचे, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।बताया जाता है कि उपायुक्त डॉ. बाघमारे प्रसाद कृष्ण की पत्नी प्रियंका बाघमारे अपने बेटे के साथ रांची से लोहरदगा लौट रही थीं। इसी बीच कुडू थाना से दो किलोमीटर दूर हटाटोली मोड़ के पास ऑटो को बचाने के क्रम में उपायुक्त डॉ. बाघमारे प्रसाद कृष्णा की पत्नी की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। इस घटना में उपायुक्त की पत्नी और जवान तारकेश्वर विधा घायल हो गये। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...