Jharkhand

*नमामि गंगे योजना अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत श्रमदान एवं नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: नमामि गंगे योजना अंतर्गत 15 सितंबर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला जनसंपर्क, कार्यालय रामगढ़ द्वारा रामगढ़ शहर अंतर्गत बिजुलिया तालाब एवं थाना चौक स्थित दामोदर नदी घाट के समीप श्रमदान एवं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान नुक्कड़ नाटक कलादल के कलाकारों द्वारा आसपास के लोगों के साथ मिलकर तालाब एवं घाट के आसपास श्रमदान कर साफ सफाई की गई वही कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नमामि गंगे योजना के उद्देश्यों यथा नदियों तथा अन्य जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता रखने, नदियों तथा अन्य जल स्रोतों में कूड़ा कचरा ना फेंकने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने, शौचालय का प्रयोग करने तथा नमामि गंगे योजना के उद्देश्यों को पूर्ण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के प्रति जागरूक किया गया।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...