झारखंडब्रेकिंग

घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Share
Share
Khabar365news

कोडरमा : कोडरमा जिले में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनती जा रही हैं। ताजा मामला मेघातरी पंचायत के करहरिया गांव से सामने आया है, जहां शनिवार को एक तीन वर्षीय बच्ची नेहा कुमारी कुत्ते के हमले का शिकार हो गई। नेहा, बिनोद सिंह की बेटी है, जो घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को तुरंत सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। इससे एक दिन पहले, शुक्रवार को भी कुत्तों ने कई लोगों को अपना निशाना बनाया था। वहीं, लगभग एक सप्ताह पूर्व जयनगर थाना क्षेत्र के कथाडीह में भी इसी तरह की एक घटना घटी थी। उस दौरान बाइक से जा रहे तीन युवकों के पीछे कुत्तों का झुंड पड़ गया, जिससे घबराकर चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक पलट गई। इस हादसे में तीनों युवक घायल हो गए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद के सेंट्रल अस्पताल में किशोरी के साथ दुष्कर्म, BCCL ने शुरू की जांच

Khabar365newsधनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के सेंट्रल अस्पताल में बुधवार को एक...

BreakingDelhiJharkhandझारखंडदिल्लीब्रेकिंग

रेल नेटवर्क के सैरांग तक विस्तार से ऑक्यूपेंसी 150% से ज़्यादा हुई

Khabar365newsMaligaon: विज्ञप्ति में कहा गया है कि यात्री और मालगाड़ी सेवाओं की...

BreakingDelhiJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कतर से सप्लाई बाधित, गैस की कीमतों में उछाल की संभावना

Khabar365newsनई दिल्ली: इजरायल-अमेरिका-ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर...