रामगढ़ जिले के PVUNL पतरातु में 10.05.2024 से आज 13.05.2024 तक 4 दिन का पर्सनेलिटी डेवलपमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया।वर्कशॉप का निर्देशक करने के लिए फिरोज जाहिद खान, डायरेक्टर फिजार्ट और उनकी टीम मुंबई से आई थी। जिसमे पहले दिन वर्कशॉप कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए करवाई गई, वर्कशॉप में एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज, कहानी पाठ, तकनीक के अलावा संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए जो जरूरी टिप्स है वो दिए गए। कार्यशाला में एक नाटक की तैयारी भी कराई गई। वही दूसरी तरफ यंग एग्जिक्यूटिव्स और स्वर्णरेखा महिला समिति की लेडीज और वूमेन एम्प्लॉय ने यह वर्कशॉप अटेंड की। चार दिनों के कार्यक्रम के दौरान, व्यक्तित्व विकास, सहज योग, ध्यान और भावनात्मक बुद्धिमत्ता को शामिल किया गया।वर्कशॉप के संकाय द्वारा कार्यक्रम के दौरान सहज योग और ध्यान के कौशल को बढ़ावा दिया गया और वर्कशॉप में आत्मविश्वास का स्तर सुधारा गया और एक शांति और स्थिरता की भावना को अवधारित किया गया। वर्कशॉप को अंतर्क्रियात्मक बनाने के लिए, नृत्य कौशल भी वर्कशॉप का हिस्सा था।
Leave a comment