Jharkhand

प्रतिभा खोज सम्मान समारोह में उमड़ी विद्यार्थियों की भारी भीड़

Share
Share
Khabar365news

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शरीक हुईं उपायुक्त नैन्सी सहाय

सफलता हासिल करने को लेकर विद्यार्थियों को बताईं महत्वपूर्ण बातें

कामयाबी के लिए सकारात्मक सोंच और खुद पर आत्मविश्वास ज़रूरी : उपायुक्त

रूचि का क्षेत्र चुनकर करें तैयारी, आसानी से मिलेगी सफलता : विनय मिश्रा

सूरज जैसा बनना है तो सूरज जैसा चमकना सीखना होगा : रीमा मिश्रा

हजारीबाग। कई लोगों के मन में भ्रांतियां है कि यूपीएससी की परीक्षा काफी कठिन होती है, लेकिन हकीकत यह है कि सकारात्मक सोंच हो और खुद पर आत्मविश्वास हो तो आपके परिश्रम को सही दिशा मिलती है, साथ ही कामयाबी आपसे आकर गले लगा लेती है। इसका जीता जागता उदाहरण मैं खुद हूं। मैंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी में 36वां रैंक हासिल कर फिलहाल हजारीबाग उपायुक्त के पद पर सेवा दे रही हूं। बतौर उपायुक्त यह हमारी दूसरी पोस्टिंग है। इससे पूर्व मैं देवघर में अपनी सेवा दे चुकी हूं। उक्त बातें हजारीबाग उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कार्मल स्कूल डाकबंग्ला चौक स्थित पराडाइज़ रिसॉर्ट सभागार में चाणक्य आईएएस एकेडमी की ओर से आयोजित प्रतिभा खोज सम्मान समारोह के दौरान कही। उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कभी भी मन में निराशा का भाव नहीं पनपने देना चाहिए। अभिभावकों से भी अपने बच्चों को प्रोत्साहित करने की उन्होंने अपील की। सही मार्गदर्शन के लिए कोचिंग को अहम बताते हुए उन्होंने सफलता के लिए सेल्फ स्टडी को लेकर भी चर्चा की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि उपायुक्त नैन्सी सहाय, चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा, जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा व संस्थान के झारखंड हेड अभिनव मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर प्रथम तीन टॉपर्स विवेक कुमार, अजय कुमार व नितेश कुमार को उपायुक्त नैन्सी सहाय, संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा, जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा व झारखंड हेड अभिनव मिश्रा के हाथों सम्मानित किया गया और तीनों टॉपर्स को 100 फीसदी छात्रवृत्ति भी संस्थान की ओर से प्रदान की गई। चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा ने बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को अपने रूचि के क्षेत्र में ईमानदारी से मेहनत करने की सलाह दी और कहा कि हर व्यक्ति में अद्भुत शक्ति है, बस ज़रूरत है अपनी शक्ति पहचान कर सही मेहनत किया जाए। उन्होंने कहा कि कई बार लोग अपने कंफर्ट जोन को त्याग नहीं पाते और चुनौतीपूर्ण स्थितियों या संघर्षपूर्ण स्थितियों को स्वीकारने में संकोच करते हैं पर हकीकत तो यह है कि जीवन को संवारने के लिए हर चुनौतियों से गुजरना भी जरूरी होता है। वहीं तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विद्यार्थियों को संबोधित करने मंच पर पहुंची संस्थान की जेनरल मैनेजर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यहां मौजूद कई विद्यार्थियों में आईएएस बनने की क्षमता इनके अनुशासन से प्रदर्शित होती है। विद्यार्थियों में जज़्बा बढ़ाने के लिए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों सूरज की तरह चमकना है तो सूरज जैसा जलना होगा। थोड़ा वक्त लगेगा पर संघर्ष जरूर सफल होगा, वह आज नहीं तो कल होगा। इसके बाद संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा, जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा, झारखंड हेड अभिनव मिश्रा के हाथों सभी 1500 टॉपर्स प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को उनके रैंक के अनुसार छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई। वहीं सम्मानित प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम को काफी अहम बताया और कहा ऐसे कार्यक्रम से जहां विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, वहीं मेहनत कर सफलता की राह आसान बनाने की प्रेरणा भी मिलती है।कार्यक्रम को सफल बनाने में हजारीबाग सेंटर हेड मोहन कुमार, ब्रांच मैनेजर अवधेश कुमार, प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा के परीक्षा नियंत्रक व युवा लेखक विपिन कुमार, सुभाष कुमार, रमेश कुमार, रंजीत कुमार रंजन, आनंद कुमार सिन्हा, रतनदीप कुमार सिन्हा, आकाश रंजन सिंह व चाणक्य आईएएस एकेडमी, हजारीबाग की पूरी टीम का अहम योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CA इंटर में जमशेदपुर के हर्षित केडिया बने टॉपर

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 94 हजार लंबित प्रमाण पत्रों का एक सप्ताह में निष्पादन करने का निर्देश

Khabar365newsउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा के मुख्य कैंपस में 24 अक्टूबर से होगी यूजी सेमेस्टर-7 की परीक्षा तैयारी पूरी

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से यूजी सेमेस्टर-7 सत्र 2022-26 की...