Jharkhand

क्रिसमस के अवसर पर मध्य रात्रि गिरजाघरों में सम्पन्न हुआ मिस्सा पूजा

Share
Share
Khabar365news

हमें दीन-हीन बनकर सेवा में जीवन व्यतीत करनी चाहिए-बिशप आनंद जोजो

25 दिसंबर प्रभु ईसा के जन्मदिन क्रिसमस के अवसर पर हज़ारीबाग में ईसाई समुदाय और गिरजाघरों में उल्लास के साथ साथ आधी रात को विश्वाशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे से लेकर बुजुर्ग नए परिधान पहन कर आधी रात को गिरजाघरों पहुंच गए।
प्रभु का रूपांतर महागिरजाघर कथोलिक आश्रम में चौबीस दिसंबर के रात्रि 11बजे बिशप आनंद जोजो के नेतृत्व में पल्ली पुरोहित फ़ा अंटोनी, फ़ा रेमंड सोरेंग,फ़ा प्रदीप एक्का, फ़ा विजय एक्का,फ़ा सैजू, फ़ा जॉर्ज, डीक़्क़न संतोष के साथ मिलकर मिस्सा पूजा किया गया। बिशप आनंद जोजो ने अपने सन्देश में बताया की सर्वशक्तिमान ईश्वर होकर भी अपने पुत्र येसु को पृथ्वी पर मानवजाति के कल्याण के लिए भेजा, प्रभु येसु को जन्म के लिए घर नहीं मिला कुंवारी माता मरियम ने एक गौशाला में बालक येसु कोई जन्म दिया, सर्वप्रथम स्थानीय गड़ेरियो को दर्शन दिए। प्रभु येसु गरीब दीन-हिन बन कर जीवन बिताया और अंत में मानव के उद्धार के लिए सूली पर चढ़ गये। हमें भी दीन-हीन बन कर सेवा का जीवन व्यतीत करना चाहिए। मिस्सा पूजा का गीत संचालक और बाइबल पाठ मारियम टोली के ईसाई समुदाय ने किया।गिरजाघर का साज सज्जा और सुंदरकरण हॉली फैमिली की धर्मबहन सि अरुणा और सि लीली मेरी के नेतृत्व में किया गया।सुबह का क्रिसमस मिस्सा पूजा प्रातः 7:30 बजे सम्पन्न होगा।
सीएनआई चर्च नया बस स्टैंड के पास ईसाई समुदाय दिन से ही गिरजाघर और चरनी सजाने में लगे हुए थे। रात्रि 11:30 में पल्ली पुरोहित मनोज नाग, पुरोहित जेएल बोदरा, फा अरुण बरवा ने मिल कर प्रभुभोज मिस्सा पूजा किया, बाइबल पाठ बिमला होरो, पॉल आनद और डेविड मरांडी ने पढ़ा। मिस्सा पूजा और कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र सलकर, डीसीवाईएम के अनीश, सतीश, आशीष, माइकल, सिलास, छवि, कुशल, रोशन बरवा, परिस कमिटी के सदस्य एमानुवेल खलखो, अजय रॉय, बिमल तेरोम, प्रशांत विश्वास ने अपना सहयोग दिया। रात्रि मिस्सा के बाद लोगों ने चाय और केक का लुत्फ़ उठाया और साथ में आदिवासी नृत्य कर ख़ुशी मनाया।सुबह का क्रिसमस मिस्सा पूजा प्रातः 7बजे संपन्न होगा।
वहीं जीईएल गिरजाघर सिंघानी का मिस्सा पूजा शाम 6बजे सम्पन्न हुआ। पुरोहित जयवंत लिंडा और पुरोहित अरबन बेसरा ने मिस्सा पूजा का संचालन किया, सुबह का मिस्सा पूजा प्रातः 8बजे सम्पन्न होगा।चर्च कमिटी की
सचिव नीलूस आइंदा कोषाध्यक्ष शबनम होरो, अभय लकड़ा, संजीव कुजूर, अल्पना कुजूर इत्यादि ने मिलकर कार्यक्रम मिस्सा पूजा कोई सफल बनाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...