BreakingJharkhandRanchi

रांची के सुखदेव सब्जी मंडी में लगी भीषण आग

Share
Share
Khabar365news

राँची//सुखदेवनगर सब्जी मंडी में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है।

सुखदेवनगर थाना के पास स्थित खादगढ़ा सब्जी मंडी में बुधवार की सुबह आग लग गयी. सब्जी मंडी के नीचे और ऊपरी फ्लोर पर भी आग लग गई. अगलगी के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी. आग लगने की सूचना मिलने के बाद सब्जी बेचने वाले दुकानदार मौके पर पहुंचे और अपनी सब्जी हटाने में लग गये. वहीं स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. आग शॉर्ट सर्किट से लगी या फिर किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया, अब तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है. इधर पुलिस मौक़े पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है.

मंडी के निचले हिस्से और ऊपर के फ्लोर पर लगी आग

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह अचानक से सब्जी मंडी के निचले हिस्से और ऊपर के फ्लोर पर आग लग गई. आग की लपटे काफी तेज थी. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पायी. इसके बाद घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कांड्रा के पास मालगाड़ी में आग से हड़कंप,

Khabar365newsकांड्रा। सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा के पास कोयला लदी मालगाड़ी में अचानक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में मानसून का जोर, 3 जिलों में रेड अलर्ट

Khabar365newsरांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है। मौसम...

BreakingJharkhandkodermaझारखंडब्रेकिंग

कोडरमा में पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़,

Khabar365newsकोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले में पुलिस और बिहार से आए चार...